• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

बल्लबगढ़ बाजार में जूता व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच 65 ने किया गिरफ्तार

by टीम, भारतीय बुलेटिन
January 11, 2023
in राज्य
0
बल्लबगढ़ बाजार में जूता व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच 65 ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने भेजा जेल।

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोङा के आदेश व पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार मल्होत्रा व सहायक पुलिस आयुक्त अपराध सुरेंदर शयोराण के दिशानिर्देशो के तहत कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रहमप्रकाश की टीम ने बल्लबगढ़ के सावरिया बाग बाजार में जुते की दुकान के मालिक रामकुमार पर चाकु से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोलू उर्फ तालिब (20) तथा मोइन (22) का नाम शामिल है जो फरीदाबाद की मुकेश कॉलोनी के रहने वाले हैं और भाई हैं। इस मामले में अभी पांच अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दिनांक 22 दिसंबर 2022 को आरोपियों ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर बल्लबगढ़ के सांवरिया बाग बाजार में जूते के व्यापारी रामकुमार पर जानलेवा हमला किया था।

आरोपियों ने किये थे ताबडतोड बार

आरोपियों ने व्यापारी के सिर, छाती तथा कमर में चाकू से 3 वार किए तथा पत्थर से उसकी छाती और सिर में चोट मारी जिसकी वजह से व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया। वहां पर इकट्ठे हुई भीड़ को देखकर आरोपी अपनी मोटरसाइकिल वहां पर छोड़कर फरार हो गए जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया गया। व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और व्यापारी द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों के आधार पर शहर थाना बल्लबगढ़ में आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास तथा संगत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिसके तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल उक्त आरोपियों को 9 जनवरी को अज्जी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

बल्लबगढ़ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

आरोपियों को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गोलू पहलवानी करता है और आरोपी मोहिन बीए फाइनल ईयर का छात्र है। वारदात से 1 दिन पहले आरोपियों के दोस्तों का व्यापारी के साथ बीपीटीपी एरिया में झगड़ा हुआ था और इसी झगड़े के कारण आरोपियों की व्यापारी के साथ रंजिश पैदा हो गई। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग चाकू बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में द्वारा पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा वारदात में शामिल इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: ballabgarh newscrime case in indiafaridabad girls murder caseHaryananikita murder caseक्राइम ब्रांचबल्लभगढबल्लभगढ क्राइम ब्रांच
Previous Post

बीके अस्पताल में प्राइवेट तौर पर कार्यरत मेडिट्रिना हार्ट सेंटर में इको टेस्ट करते अनाधिकृत व अनक्वालिफाइड कार्डियक टेक्निशियन गिरफतार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर।

Next Post

Faridabad news: 5.353 किलोग्राम गांजे सहित दो आरोपियो को क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post
फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल प्रभारी की टीम ने अवैध गांजा तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Faridabad news: 5.353 किलोग्राम गांजे सहित दो आरोपियो को क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d