• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Faridabad News: देहा निवासी मोहित की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने 12 वे आरोपी को किया गिरफ्तार

by टीम, भारतीय बुलेटिन
July 24, 2023
in राज्य
0
फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने 26 अक्टूबर को लाठी-डंडों से चोट मारकर की गई मोहित की हत्या के मामले में 12 वे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में इससे पहले वारदात के मुख्य आरोपी करण तथा उसके पिता मुकेश, राहुल विशाल कुणाल सुमित, शुभम निशांत, संजय,आकाश तथा विनय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी की तस्वीर

25/26 अक्टूबर की रात आरोपियों ने रंजिश के चलते कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से चोट मार कर कर दी थी मोहित की हत्या

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने 26 अक्टूबर को लाठी-डंडों से चोट मारकर की गई मोहित की हत्या के मामले में 12 वे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में इससे पहले वारदात के मुख्य आरोपी करण तथा उसके पिता मुकेश, राहुल विशाल कुणाल सुमित, शुभम निशांत, संजय,आकाश तथा विनय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अभी 6 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम हर्ष है। आरोपी न्यू भुपानी एरिया के रहने वाले हैं। 26 अक्टूबर को मृतक मोहित की पत्नी द्वारा भूपानी थाने में शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि 25/26 अक्टूबर की रात आरोपी व उसके 17-18 अन्य साथियों ने कुल्हाड़ी लाठी व डंडों से चोट मारकर मोहित तथा मोहित के साथी नवीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोहित और नवीन को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।

मोहित हत्या मामले में इस तरह पुलिस की तहकीकात

पुलिस द्वारा मोहित के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले किया गया। मोहित की पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने वारदात की मुख्य आरोपी करण को 26 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके पश्चात नवंबर 2022 में आरोपी करण के पिता आरोपी मुकेश और अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड के पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों की किसी बात को लेकर रंजिश थी जिसके चलते आरोपियों ने मोहित की हत्या कर दी। दोनों आरोपी मुख्य आरोपी करण के दोस्त हैं। करण ने ही दोनों को हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग डंडे बरामद किए गए हैं।आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियो की तलाशी जारी है।

पुलिस प्रवक्ता।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Faridabad newsFARIDABD LATEST NEWSMohit
Previous Post

Faridabad news: 5.353 किलोग्राम गांजे सहित दो आरोपियो को क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

मैं 18 साल की उम्र से लिप फिलर ले रही हूं, तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे, Urfi javed

Next Post
मैं 18 साल की उम्र से लिप फिलर ले रही हूं, तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे, Urfi javed. लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मेरे होंठ बहुत पतले हैं और मैं बड़े भरे हुए होंठ चाहती थी।

मैं 18 साल की उम्र से लिप फिलर ले रही हूं, तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे, Urfi javed

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d