• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Faridabad News: क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किए 4.05 लाख रुपए व क्राइम ब्रांच 17 ने अवैध नशा 9.920 किलोग्राम गांजे सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
July 25, 2023
in राज्य
0
Faridabad News: क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किए 4.05 लाख रुपए व क्राइम ब्रांच 17 ने अवैध नशा 9.920 किलोग्राम गांजे सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह व उनकी टीम ने अवैध जुआ अधिनियम के मुकदमे में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.05 लाख रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील, प्रभु दयाल उर्फ मंत्री, साजिद, देवेंद्र, रणजीत, हेमंत तथा सोनू का नाम शामिल है। आरोपी सुनील, प्रभु दयाल, साजिद, देवेंद्र तथा रणजीत फरीदाबाद के रहने वाले हैं। आरोपी हेमंत पलवल तथा आरोपी सोनू यूपी के छाता एरिया का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी सुनील दौलताबाद गांव, सेक्टर 16 एरिया में स्थित अपने किराए के मकान पर ताश के पत्तों द्वारा जुआ खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उक्त 7 आरोपियों को जुआ खेलते हुए मुख्य से काबू कर लिया। ये भी पढेंः Faridabad News: डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने बल्लभगढ़ जॉन के सभी पीसीआर/राइडर/ईआरवी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश.

आरोपियों के कब्जे से 4.05 लाख रुपए तथा ताश की गड्डियां बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिना मेहनत किए कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहते थे इसलिए वह जुआ खेलते थे। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

क्राइम ब्रांच 17 ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.920 किलोग्राम गांजे 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 17 प्रभारी श्यामबीर सिंह व उनकी टीम ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये भी पढेंः  Faridabad News: हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल, एसीपी राजेश लोहान व उनकी टीम ने गांव सुनपड़ में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित गौतम तथा ब्रह्म सिंह का नाम शामिल है। आरोपी अमित यूपी के बुलंदशहर एरिया का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के सरूरपुर नंगला में रह रहा था वही आरोपी ब्रह्म सिंह फरीदाबाद के अलीपुर का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ऑल्टो गाड़ी में अवैध गांजा तस्करी करते छायंसा थाना एरिया में चांदपुर चौक से काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 9.920 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। येभी पढेंः सनी देओल के छोटे बेटे Rajveer Deol की फिल्म ‘Dono’ का टीजर आज हो गया रिलीज. गदगद हुआ देओल परिवार.

आरोपियों को थाने लाकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यूपी के नोरंगपुर से सोनू नाम के एक व्यक्ति से यह गांजा खरीद कर लाए थे। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है जिसमें उनसे नशा सप्लाई करने वाले उसके साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उन्हे गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: faridabadfaridabad aaj ki crime newsfaridabad breaking newsfaridabad crime latest newsfaridabad crime newsfaridabad latestfaridabad latest crime newsFARIDABAD LATEST HINDI NEWSfaridabad latest newsfaridabad live newsFaridabad newsFARIDABAD POLICEfaridabad today newsFARIDABAD TRAFFIC POLICEFARIDABD LATEST NEWS
Previous Post

Faridabad News: डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने बल्लभगढ़ जॉन के सभी पीसीआर/राइडर/ईआरवी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश.

Next Post

Faridabad news: एसपीओ मोहनलाल की हत्या के मामले में सूरजकुंड थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी काबू

Next Post
26 जुलाई, बता दें कि बीती रात करीब 9 बजे की घटना है। एक आवारा किस्म का युवक गोल चक्कर के पास गाली गलौज करता घूम रहा था सिपाही सुरेश तथा एसपीओ मोहनलाल की नाका ड्यूटी लगाई थी। एसपीओ मोहनलाल सूरजकुण्ड गोलचक्कर स्थित पुलिस पिकेट में वर्दी पहनने के लिए जाने लगा तब आवारा किस्म का युवक गोल चक्कर पर गाली गलौज करता हुआ घूम रहा था , मोहनलाल ने उसे बोला कि तुम अपने घर जाओ, फालतू मे बकवास करते घूम रहे हो। जब एसपीओ मोहनलाल सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था तब आवारा किस्म के युवक ने इंटरलॉक टाइल उठाकर एसपीओ की सर में मार दिया। जिससे मोहनलाल की मृत्यु हो गई

Faridabad news: एसपीओ मोहनलाल की हत्या के मामले में सूरजकुंड थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी काबू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d