• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Faridabad: लड़की की हत्या, लूट और दुष्कर्म के प्रयास के दोषी आकाश को माननीय एडीजे अमृत सिंह की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
July 26, 2023
in क्राइम
0
Faridabad: लड़की की हत्या, लूट और दुष्कर्म के प्रयास के दोषी आकाश को माननीय एडीजे अमृत सिंह की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा।

आरोपी की तस्वीर

  • दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर पेश की मिसाल
  • लड़की की हत्या, लूट और दुष्कर्म के प्रयास के दोषी आकाश को माननीय एडीजे अमृत सिंह की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा।
  • दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर पेश की मिसाल
  • पुलिस ने 26 गवाहों और ठोस सबूतों के बल पर पीड़ित को दिलवाया न्याय.

फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मई 2019 में बल्लभगढ़ सेक्टर 7 थाना एरिया में आरोपी आकाश द्वारा एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के पश्चात चाकू, कैंची, पेचकस इत्यादि धारदार हथियार से बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। पीड़िता के शरीर पर 25 से अधिक घाव थे। इसके साथ ही आरोपी घर से गहने भी लूटकर ले गया था।

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर सेक्टर 7 थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस जांच के दौरान उन्हें आरोपी के बारे में पता चला और पूछताछ करने पर जांच में यह सामने आया कि आरोपी लड़की पर बदनियति रखता था और कई बार उसने लड़की के साथ बदतमीजी करने की कोशिश भी की थी।

लड़की की हत्या, लूट और दुष्कर्म के प्रयास

पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए 19 मई 2019 को आरोपी को रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया और उसे पुलिस रिमांड पर लेकर उसके कब्जे से तिगांव पुल के पास के नाले से 2 चाकू, 1 कैंची, 1 पेचकस, 1 बेलन, 1 एयर पिस्टल, कपड़े, डायरी इत्यादि बरामद किए गए। इसके पश्चात आरोपी के कब्जे से लूटे गए गहने बरामद किए गए।

अदालत ने पेश की मिशाल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मौका देखकर घर में घुस गया और लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के पश्चात उसकी हत्या कर दी और गहने लेकर फरार हो गया। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया था और मामला माननीय अदालत में विचाराधीन था जिसमें सरकारी वकील नेतराम ने पुलिस की तरफ से पैरवी की थी।

पुलिस टीम ने जुलाई 2019 में कोर्ट में चार्जशीट पेश करके 26 गवाहों और ठोस सबूतों के बल पर आरोपी को सजा दिलाने का कार्य किया है। इससे अपराधी किस्म के व्यक्तियों में कानून का भय पैदा होगा और वह किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात को अंजाम की कोशिश नहीं करेंगे। इसके साथ ही आमजन में पुलिस, अदालत व कानून के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

पुलिस प्रवक्ता।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: 15 लाख की लूट7 साल की बच्ची से रेप और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दीbhopal कार लूट मामले में नया खुलासाmbbs की छात्रा से किया था रेपकर्नाटककर्नाटक चुनावछपरा क्राइम न्यूजछपरा न्यूजछपरा में डबल मर्डरछपरा में हत्याजमीन विवाद में दो भाइयों की हत्याजयपुर न्यूज़जयपुर में व्यापरी से लूटदहेज हत्यादुर्लभ कश्यपदौसा न्यूज़न्यूज़भारत जोड़ो यात्रामहिला की हत्याराज्य-शहररेप के बाद हत्यासोनिया गांधीहिंदी न्यूज़
Previous Post

Surinder Shinda की मौत से दुखी हुए मीका सिंह पोस्ट शेयर कर जताया अपना दुख.

Next Post

अशोक गहलोत का पीए मोदी पर बडा आरोप, बोले राजस्थान मैं भाषण के माध्यम से आप का स्वागत नहीं कर पाउंगा,लेकिन….

Next Post
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं।

अशोक गहलोत का पीए मोदी पर बडा आरोप, बोले राजस्थान मैं भाषण के माध्यम से आप का स्वागत नहीं कर पाउंगा,लेकिन....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d