पुलिस ने गवाहों और ठोस सबूतों के बल पर पीड़ित को दिलवाया न्याय.
फरीदाबाद: (संजय कुमार) पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अप्रैल 2017 में आरोपी कलाम और महबूब द्वारा एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था जो उसे लेकर दिल्ली चले गए और वहां पर उसे ₹60000 में बेच दिया था। वहां पर लड़की से गलत काम करवाया जाता था। इस मामले में आरोपी अशरफ भी शामिल था जिसे माननीय अदालत द्वारा 7 साल की सजा सुनाई और उस पर ₹50000 जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म (minor girl raped) की वारदात को अंजाम दिया था।
8 जुलाई 2017 को सूरजकुंड थाने में नाबालिक लड़की के पिता ने शिकायत दी थी जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण, वेश्यावृत्ति करवाने इत्यादि संगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 जुलाई 2017 को मामले में शामिल आरोपी कलाम व महबूब को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए आरोपियों ने नाबालिक लड़की को दिल्ली में जिसे बेचा था उस आरोपित महिला शीला को भी गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढेंः यूपी, महोबा व्यापारी की हत्या को लेकर Sanjay Singh ने फिर योगी को घेरा।
इसके पश्चात आरोपी वाहिद तथा आरोपी अशरफ को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी अशरफ तथा वाहिद ने मिलकर अपनी गाड़ी में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म (minor girl raped) की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा वारदात में प्रयोग गाड़ी भी बरामद की जा चुकी है। मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। इसमें सरकारी वकील प्रताप सिंह ने पुलिस की तरफ से पैरवी की थी।
पुलिस टीम ने दिसंबर 2019 में कोर्ट में चार्जशीट पेश करके गवाहों और ठोस सबूतों के बल पर आरोपी को सजा दिलाने का कार्य किया है। इससे अपराधी किस्म के व्यक्तियों में कानून का भय पैदा होगा और वह किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात को अंजाम की कोशिश नहीं करेंगे। इसके साथ ही आमजन में पुलिस, अदालत व कानून के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होगा। ये भी पढेंः Surbhi Jyoti Bold Photos: सुरभि ज्योति ने हॉट बिकनी पहन इंस्टा पर बढ़ाया तापमान, एक्ट्रेस की बोल्डनेस देख फैंस के छूटे पसीने.
पुलिस प्रवक्ता।
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.