• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Faridabad news: क्रेशर मशीन के रोलर चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच 48 ने 3 आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार

by टीम, भारतीय बुलेटिन
July 26, 2023
in राजनीति
0
आरोपियों के कब्जे से 3 क्विंटल का लोहे का रोलर, दो गैस सिलेंडर व एक गैस कटर बरामद
  • आरोपियों के कब्जे से 3 क्विंटल का लोहे का रोलर, दो गैस सिलेंडर व एक गैस कटर बरामद

फरीदाबाद:  डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश और उनकी टीम ने चोरी के मुकदमे में तीन आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रवि, लवकुश तथा सतीश का नाम शामिल है जो राजस्थान के धौलपुर एरिया के रहने वाले हैं और फिलहाल दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर पर स्थित बांस में रह रहे थे। तीनों आरोपी सगे भाई हैं। मांगर निवासी जयचंद ने मांगर चौकी में अपनी शिकायत दी थी जिसमें उसने बताया कि वह उस एरिया में 5 साल से चौकीदारी का काम करता है। ये भी पढेंः एक्ट्रेस सनी लियोन ने एक बार फिर इंटरनेट मचा दी सनसनी। गोल्डन ड्रेस मे फैंस के साथ शेयर की ये फोटो।

खडी मशीन पर किया हाथ साफ

यहां पर पत्थर पीसने की क्रेशर मशीन काफी समय से खड़ी है परंतु 24 जुलाई की सुबह उसने देखा कि मशीन का साइड रोलर कोई चोरी करके ले गया है और साथ में सिलेंडर भी गायब है। शिकायत के आधार पर चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की गई जिसमें पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 3 क्विंटल का लोहे का रोलर, दो गैस सिलेंडर व एक गैस कटर बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। ये भी पढेंः Faridabad News: डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने बल्लभगढ़ जॉन के सभी पीसीआर/राइडर/ईआरवी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश.

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: faridabadfaridabad aaj ki crime newsfaridabad breaking newsfaridabad crime latest newsfaridabad crime newsfaridabad latestfaridabad latest crime newsFARIDABAD LATEST HINDI NEWSfaridabad latest newsfaridabad live newsFaridabad newsFARIDABAD POLICEfaridabad today newsFARIDABAD TRAFFIC POLICEFARIDABD LATEST NEWSफरीदाबाद
Previous Post

Faridabad News: डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने मोहर्रम के अवसर पर पल्ला, सराय, सेक्टर 31 एरिया में पहुंचकर थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था कायम रखने के दिए अहम दिशा निर्देश.

Next Post

Surinder Shinda की मौत से दुखी हुए मीका सिंह पोस्ट शेयर कर जताया अपना दुख.

Next Post
मशहूर पंजाबी सिंगर सुरिंदर सिंह शिंदा की मौत से पूरे पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड गयी है. इसी क्रम में सिंगर मीका सिंह भी शामिल है. मीका सिंह ने पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं यह खबर सुनकर बेहद स्तब्ध और दुखी हूं कि मेरे पसंदीदा गायक सुरिंदर शिंदा का दुखद निधन हो गया है। जब हम शानदार और दमदार आवाजों की बात करते हैं तो सबसे पहले उनका नाम दिमाग में आता है। इस महान लीजेंड ने न केवल हिट गाने दिए हैं

Surinder Shinda की मौत से दुखी हुए मीका सिंह पोस्ट शेयर कर जताया अपना दुख.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d