फरीदाबादः मशहूर पंजाबी सिंगर सुरिंदर सिंह शिंदा (Surinder shinda) की मौत से पूरे पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड गयी है. इसी क्रम में सिंगर मीका सिंह भी शामिल है. मीका सिंह ने पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं यह खबर सुनकर बेहद स्तब्ध और दुखी हूं कि मेरे पसंदीदा गायक सुरिंदर शिंदा का दुखद निधन हो गया है। जब हम शानदार और दमदार आवाजों की बात करते हैं तो सबसे पहले उनका नाम दिमाग में आता है। इस महान लीजेंड ने न केवल हिट गाने दिए हैं, बल्कि शानदार संगीत भी दिया है। मैं हमेशा उनकी तरह गाने की ख्वाहिश रखता था। वह अपने संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगे, वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें। 🙏🏼
ये भी पढेंः ‘बप्पी द’ की अंतिम विदाई से दुखी हुए फैंस, देखें वीडियो.
आप को बता दें कि सिंगर सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda) का आज सुबह पंजाब के लुधियाना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे लंबे वक्त से बीमार थे. वे 64 साल के थे. सुरिंदर शिंदा के बेटे ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि वे वेंटिलेटर पर नहीं थे और धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे. परन्तु आज वह दुनिया छोड कर चले गये. ये भी पढेंः करन जौहर ने की,अपनी अगली फिल्म की घोषणा। बॉलीवुड के ये एक्ट्रेस निभाएंगे ‘लीड रोल’
गिप्पी ग्रेवाल ने जताया दुख
इसके अतिरिक्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विट कर दुख जताया है साथ पंजाब के एक और मशहूर सिंह गिप्पी ग्रेवाल जैसे कलाकारों ने दुख जताया है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख
ਉੱਘੇ ਗਾਇਕ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸ਼ਿੰਦਾ ਜੀ ਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਸੁਣਕੇ ਬਹੁਤ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ…ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਬੁਲੰਦ ਆਵਾਜ਼ ਅੱਜ ਸਦਾ ਲਈ ਖ਼ਾਮੋਸ਼ ਹੋ ਗਈ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 26, 2023
ਸ਼ਿੰਦਾ ਜੀ ਭਾਵੇਂ ਸਰੀਰਕ ਤੌਰ 'ਤੇ ਨਹੀਂ ਰਹੇ ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸਦਾ ਗੂੰਜਦੀ ਰਹੇਗੀ… ਵਿਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਆਪਣੇ ਚਰਨਾਂ 'ਚ ਨਿਵਾਸ ਦੇਣ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਭਾਣਾ ਮੰਨਣ ਦਾ ਬਲ ਬਖ਼ਸ਼ਣ…… pic.twitter.com/d2va6dbvK3


