क्राइम

Faridabad News: पोक्सो मे, थाना सेक्टर-8 की टीम ने आरोपी मिथुन को किया गिरफ्तार.

  • आरोपी दुष्कर्म के मामले में मुंबई में बंद था, फरीदाबाद के मुकदमे में भी वांछित था जिसे प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई से लाया गया
  • आरोपी पर पोक्सो,छेडछाड, लडाई-झगडे, धोखाधड़ी, PO इत्यादि के 17 मामले है दर्ज.

फरीदाबाद- डीसीपी बल्लबगढ़ श्री राजेश दुग्गल के द्वारा अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-8 प्रभारी नवीन कुमार की टीम पुलिस चौकी सेक्टर-11 ने पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मिथुन है आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव खेखडा का रहने वाला है। आरोपी हाल में फरीदाबाद के सेक्टर-22 में रहता है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर मुम्बई से लाया गया है। आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गाया था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने जानने वाली की लडकी के साथ घर पर लडकी को अकेला देख कर वर्ष 2019 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। पढेंः Faridabad News: 6 दिन पहले घर से लापता 36 वर्षीय व्यक्ति को थाना पल्ला व क्राइम ब्रांच कैट ने संयुक्त रुप ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले

गांव खेखडा में छुपकर रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ पीडिता की शिकायत पर दुष्कर्म करने के प्रयाश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचकर अपने गांव खेखडा में छुपकर रह रहा था। जो वहां से मुंबई अपने दोस्त के पास चला गया था। आरोपी ने मुंबई में भी अपने दोस्त की नाबालिक लडकी के साथ वर्ष 2023 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। ये भी पढेंः पॉलीटेक्नीक सेंटर नीमका कार्यरत हार्डवेयर ट्रेनर आफताब आलम ने सेन्टर 139 कम्प्यूटर के प्रोसेसर चोरी कर नेहरू प्लेस में बेच डालें गिरफ्तार ।

पोक्सो एक्ट सहित कई मामले हैं दर्ज

जिसमें आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ जांच में सामने आया कि आरोपी पर फरीदाबाद, पलवल और मुंबई में पोक्सो,छेडछाड, लडाई-झगडे, धोखाधड़ी, उद्धोषित की धाराओं में 17 मामले दर्ज है। जिसमें 2 मामले पलवल में धोखाधडी के, छेडछाड व PO के 12 मामले थाना सेक्टर-8 में तथा थाना मुजेसर में लडाई-झगडे के 2 मामले दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी के सम्बंध में सभी थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। ये भी पढेंः सनी देओल के छोटे बेटे Rajveer Deol की फिल्म ‘Dono’ का टीजर आज हो गया रिलीज. गदगद हुआ देओल परिवार.

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.