राजनीति

प्लॉट खरीदने के 6 महीने तक भी रजिस्ट्री नहीं होने पर पुलिस ने पीड़ित को वापिस दिलवाए 13.05 लाख रुपए.

  • प्लॉट खरीदने के 6 महीने तक भी रजिस्ट्री नहीं होने पर पुलिस ने पीड़ित को वापिस दिलवाए 13.05 लाख रुपए, पीड़ित ने पुलिस आयुक्त कार्यालय आकर किया तहे दिल से धन्यवाद.

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत पुलिस चौकी नवीन नगर प्रभारी हर्षवर्धन के प्रयासों से पीड़ित द्वारा खरीदे गए प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं होने पर उसके 13.05 लाख रुपए वापिस दिलवाने का सराहनीय कार्य किया है। ये भी पढेंः बिट्टू बजरंगी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ थाना सदर नूह में अवैध हथियार अधिनियम व आईपीसी की संगीन धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि चंदन और देपेंद्र नामक दो व्यक्ति पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस आयुक्त से मिलकर उनका धन्यवाद करते हुए बताया कि उन्होंने 6 महीने पहले नवीन नगर एरिया में स्थित बसील कॉलोनी में अपने पड़ोस में एक 50 गज का प्लॉट जावेद नाम के व्यक्ति से डीलर शौकत के माध्यम से खरीदा था जिसके लिए उन्होंने 13.05 लाख रुपए चेक के माध्यम से डीलर को दिए थे। ये भी पढेंः विधायक नीरज शर्मा को धमकी देने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा.

उन्होंने बताया कि प्लॉट के पैसे देने के पश्चात उन्होंने प्लॉट में बने मकान की छत बदलने का प्रयास किया था परंतु प्रशासन द्वारा उन्हें रोक दिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि प्लॉट की जमीन पर कोई केस चल रहा है जिसकी वजह से उसकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है और जब तक इस पर निर्णय नहीं आ जाता तब तक कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता। ये भी पढेंः फरीदाबाद के सभी थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम.

हर्षवर्धन ने लिये मामले का संज्ञान लिया

पीड़ित ने इसके लिए कई सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटे परंतु उन्हें कहीं से भी मदद नहीं मिली जिसके पश्चात वह पुलिस चौकी नवीन नगर पहुंचे जहां पर चौकी प्रभारी हर्षवर्धन ने मामले में संज्ञान लिया और पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार प्लॉट खरीदने वाले, बेचने वाले तथा डीलर, तीनों पार्टियों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बातचीत करवाई जिसमें प्लाट बेचने वाले ने खरीददार को पैसे वापस करने पर रजामंदी जताई और कुछ ही दिनों में सारे पैसे वापस कर दिए। प्लॉट के पैसे वापस मिलने पर पीड़ित बहुत प्रसन्न हुआ और उन्होंने पुलिस आयुक्त सहित पूरी फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया। ये भी पढेंःFaridabad news: अमन पसंद है फरीदाबाद के लोग। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा.

देखें वीडियो

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

2 months ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

5 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

5 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.