• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Fardabad News: नूंह की प्रस्तावित यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई है फिर भी कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं की मंजूरी दे दी गई है, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
August 26, 2023
in क्राइम
0
नूंह की प्रस्तावित यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई है फिर भी कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं की मंजूरी दे दी गई है और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप इत्यादि पर लोगों का यात्रा में शामिल होने के लिए आवाहन किया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है।
  • नूंह की प्रस्तावित यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई है फिर भी कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं की मंजूरी दे दी गई है और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप इत्यादि पर लोगों का यात्रा में शामिल होने के लिए आवाहन किया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है।
  • पुलिस द्वारा आज से इंटर डिस्ट्रिक्ट व इंटर स्टेट पुलिस नाके लगाकर असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी निगरानी
  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर झूठी खबर चलाने अफवाह फैलाने, भड़काऊ बयानबाजी कर‌ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, कानून व्यवस्था को चुनौती देने एवं शांतिभंग से संबंधित न्यूज़, पोस्ट या मैसेज को डालने और फॉरवर्ड करने वालों के खिलाफ साइबर पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही है, ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर भेजा जाएगा जेल। राकेश कुमार आर्य, पुलिस कमिश्नर।

फरीदाबाद: नूंह की प्रस्तावित यात्रा को कोई मंजूरी नहीं दी गयी है, इसलिे भ्रामक खबरों को फैलाने वालों को ध्यान में रखते हुए 26 अगस्त, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की मीटिंग ली। इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर श्री ओपी नरवाल, डीसीपी हेडक्वार्टर हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन, डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल, डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर मीटिंग रिव्यू कर मौजूदा हालात की जानकारी ली और कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ये भी पढेंः आम आदमी पार्टी, हरियाणा साउथ जोन व्यापार संगठन अध्यक्ष ‘अमन गोयल’ के नेतृत्व में बल्लभगढ़ में प्रवासी सेल हो रहा है मजबूत.

न फैलाएं भ्रामक खबरें


उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें फैला रहे हैं कि उन्हें यात्रा की मंजूरी मिल गई है। लोगों को वहां जाने के लिए उकसा रहे हैं।‌ ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जा रही है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ‌
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि ‌सभी डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने स्तर पर पीस कीपिंग कमेटियों के साथ मीटिंग की जाएगी। पुलिस द्वारा आज शाम से इंटर डिस्ट्रिक्ट व इंटर स्टेट पुलिस नाके लगाकर चेकिंग कर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी ।‌ फरीदाबाद पुलिस द्वारा करीब 500 पुलिस जवानों की दंगा निरोधक पुलिस टीम तैयार की गई है और इसके अलावा जोन के डीसीपी अपनी फोर्स के साथ मुस्तैद रहेंगे। ये भी पढेंः Faridabad News: नाबालिक लडकी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का फरीदाबाद पुलिस ने मात्र 8 घंटे में किया गिरफ्तार.

सोशल मीडिया पर है पैनी नज़र

सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। इन पर भड़काऊ न्यूज़, हेट स्पीच से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री चलने वाले, प्रसारित करने वालों फेसबुक पोर्टल, फेसबुक यूजर और यूट्यूब चैनल सहित व्हाट्सएप ग्रुप ट्विटर और टेलीग्राम चैनलों पर निगरानी रखी जा रही है। सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी भड़काऊ सामग्री वाले यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज/ पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे। आपत्तिजनक सामग्री इत्यादि पोस्ट करने या फॉरवर्ड करने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीमें सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले असामाजिक तत्वो के व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक पोर्टल, यूट्यूब पर नजर बनाए हुए हैं ऐसे असामाजिक तत्वों की लिस्ट बनाई जा चुकी है जिसपर असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा और गड़बड़ी दिखने पर उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से अपील है कि वे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे और शांति- सद्भाव की भावना बनाए रखे। असामाजिक तत्वों के बहकावे में ना आए। ये भी पढेंःफरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एल एन पाराशर ने बार एसोसिएशन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं लॉयर्स चेंबर के सफाई कर्मचारियों को बांटा राशन.

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Previous Post

फरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एल एन पाराशर ने बार एसोसिएशन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं लॉयर्स चेंबर के सफाई कर्मचारियों को बांटा राशन.

Next Post

इंजीनियर अबुल कदरी ने जहांगीर फाउंडेशन संग मिलकर महिला को सकुशल पहुंचाया घर, परिवार ने नम आंखों से किया धन्यवाद.

Next Post
इंजीनियर अबुल कदरी ने जहांगीर फाउंडेशन संग मिलकर महिला को सकुशल पहुंचाया घर, परिवार ने नम आंखों से किया धन्यवाद. बदरपुर के सौरभ विहार का है

इंजीनियर अबुल कदरी ने जहांगीर फाउंडेशन संग मिलकर महिला को सकुशल पहुंचाया घर, परिवार ने नम आंखों से किया धन्यवाद.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d