• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

लक्कड़पुर एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय आकाश की हत्या करने के मामले में ,क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
September 22, 2023
in राज्य
0
लक्कड़पुर एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय आकाश की हत्या करने के मामले में ,क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.

आरोपी की तस्वीर

मामूली कहासुनी को लेकर हुआ था झगड़ा, आरोपी तथा मृतक एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं. मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा.

फरीदाबाद : 22 सितंबर, डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश तथा एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार व उनकी टीम ने सूरजकुंड एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंकित उर्फ दत्तू, दीपक उर्फ लाला तथा संदीप का नाम शामिल है। मृतक के पिता जयराम की शिकायत पर आज सूरजकुंड थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें उसने बताया कि उसका बेटा आकाश रात 8:00 बजे अपने दोस्त के साथ शिवदुर्गा बिहार में पप्पू के ऑफिस के पास वाली गली में गया था जहां पर उसका आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया और आरोपियों ने चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी।

आकाश को सेक्टर 21 स्थित एशियन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर आकाश की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई और क्राइम ब्रांच ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के मात्र 12 घंटे में आरोपियों को पाली चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

किसी बात को लेकर हुयी थी कहासुनी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वारदात से कुछ समय पहले आरोपी अंकित और एक अन्य लड़का पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर आ रहे थे जहां रास्ते में किसी बात को लेकर उसकी आकाश के साथ कहासुनी हो गई और अंकित ने उसे देख लेने की धमकी दी और वहां से चले गए।

थोड़ी देर पश्चात ही आरोपी अंकित अपने घर से चाकू ले आया और उसके दोस्त दीपक तथा संदीप भी वहां मिल गए। थोड़ी देर में आकाश भी वहां पर पहुंचा तो उनकी फिर से कहासुनी हो गई जिस पर तैश में आकर आरोपियों ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। ये भी पढें पल्ला ऐरिया के ओम इंक्लेव मे 17 वर्षीय विजय की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर।

वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गए और पाली क्रेशर जोन में जाकर छुप गए। आरोपी वहां से भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जाएगा।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Hindi newshindustanlatest hindi newslivehindustanup न्यूज़ लाइवअखिलेश यादवआकाश एनकाउंटरआकाश के हत्यारे गिरफ्तारआकाश यादव ने अपने साथियों के साथ की मारपीटआकाश सक्सेनाआकाश हत्याकांड मेरठआंगन में दफना दी लाशउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारजमीन विवाद में दो भाइयों की हत्यापूर्वांचल न्यूज़पैसों की कर रहा था मांगमराठी बातम्यायूपी की ताजा न्यूज़ 2022लाइव हिंदुस्तानहत्याकांड से राजधानी दहलीहिंदुस्तान लाइव
Previous Post

महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सेक्टर 8 पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Next Post

चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार.

Next Post
चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार.

चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d