• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

क्राइम ब्रांच पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी नितिन को केएमपी मौजपुर एरिया से किया गिरफ्तार.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
September 2, 2023
in क्राइम
0
पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाला उपचाराधीन आरोपी दीपक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, मामले में की जा रही पूछताछ। अस्पताल में एडमिट आरोपी मोंटी से 6 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं.

आरोपी की तस्वीर

  • पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाला उपचाराधीन आरोपी दीपक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, मामले में की जा रही पूछताछ। अस्पताल में एडमिट आरोपी मोंटी से 6 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं.

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश एसीपी क्राइम अमन यादव की मार्गदर्शन में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक कुमार व उनकी टीम ने क्राइम ब्रांच पर फायरिंग करने के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नितिन है जो यूपी के मोदीनगर का रहने वाला है। इससे पहले उपचाराधीन आरोपियों में मोंटी, दीपक तथा आकाश का नाम शामिल था जो तीनों आरोपी यूपी, मोदीनगर के रहने वाले हैं। आरोपी दीपक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई इसके पश्चात उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन सब आरोपियों ने क्राइम ब्रांच पर फायरिंग पर की थी फाइरिंग.

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और मामले में गहनता से पूछताछ करके अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ बीपीटीपी थाने में अवैध हथियार, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, हत्या का प्रयास इत्यादि संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 31/1 की रात करीब 9:30 बजे क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम सेक्टर 78 बीपीटीपी एरिया में सरकारी गाड़ी से गश्त कर रही थी।

सूनसान एरिया से किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह की टीम में एचसी सुमित, परवेश, हरिचंद, सुभाष व सिपाही उमेश शामिल थे। क्राइम ब्रांच की टीम जब सुनसान एरिया में पहुंची तो वहां पर सड़क किनारे एक इको गाड़ी खड़ी हुई थी जिसमें तीन व्यक्ति गाड़ी के बहार खडे थे और 2-3 व्यक्ति गाड़ी के अंदर बैठे हुए थे। क्राइम टीम जब उनके पास पहुंची और वहां खड़े रहने का कारण पूछा तब जैसे ही पता लगा कि पुलिस है, आरोपियों ने तुरन्त पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। ये भी पढेंः Faridabad News: नाबालिक लडकी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का फरीदाबाद पुलिस ने मात्र 8 घंटे में किया गिरफ्तार.

क्राइम ब्रांच पर फायरिंग से हवलदार को लगी थी गोली

आरोपियों की फायरिंग से हवलदार सुमित को पेट में गोली लगी थी जो एकॉर्ड अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस टीम ने अपने बचाव में हवाई फायर करते हुए आरोपियों को हथियार डालकर सरेंडर करने को कहा परंतु आरोपी पुलिस पर मल्टीपल फायर करते रहे। पुलिस द्वारा जवाबी करवाई क्रॉस फायरिंग से आरोपियों के पैर में गोली लगने पर घायल 3 आरोपियों को अस्पताल बीके हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जिन्हें बाद ने ट्रामा सेंटर दिल्ली रेफर किया गया था। ये भी पढेंः Faridabad News: भाखरी गांव पाली रोड़ आश्रम की बहनों ने पुलिस आयुक्त श्री राकेश कुमार आर्य को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बांधा रक्षा सूत्र.

आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग 2 देशी कट्टे, 01 पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी नितिन को केएमपी मौजपुर एरिया से गिरफ्तार कर लिया। मौके से फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की 5 टीम लगाई गई है। आरोपियों के की तलाश में रेड की जा रही है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: faridabad breaking newsfaridabad latest newsfaridabad today newsHaryanaharyana latestक्राइम ब्रांच पर फायरिंग
Previous Post

Faridabad News: सेक्टर 3 पुलिस ने गुमशुदा 12 वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलवाया

Next Post

नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को माननीय एएसजे हेमराज मित्तल की कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की सजा, लगाया 60 हजार रूपए जुर्माना.

Next Post
वर्ष 2019 के दुष्कर्म के एक मामले में एडिशनल सेशन जज श्री हेमराज मित्तल की कोर्ट ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गौरव को 20 साल की सजा सुनाई है और उसे पर ₹60000 जुर्माना भी लगाया है।

नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को माननीय एएसजे हेमराज मित्तल की कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की सजा, लगाया 60 हजार रूपए जुर्माना.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d