Categories: राजनीति

सोसायटी के बंद पड़े फ्लैट से सामान चोरी करने वाले आरोपी चोर तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने किया गिरफ्तार.

फरीदाबादः डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह व उनकी टीम ने चोरी के मामले में आरोपी कर व कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जितेंद्र तथा अनिल का नाम शामिल है। आरोपी जितेंद्र फरीदाबाद के बुडेना गांव का रहने वाला है वहीं आरोपी (चोर) अनिल सेक्टर 82 का निवासी है और कबाड़ी का काम करता है जिसका रिकॉर्ड हॉस्पिटल के पास कबड्डी का गोदाम है। ये भी पढेंः आलोक हत्या कांड के 3 आरोपियो को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने मात्र 48 घंटे में किया गिरफ्तार.

दिनांक 17 सितंबर को एमराल्ड हाइट सोसायटी की सुरक्षा एजेंसी की तरफ से सोसाइटी में बंद पड़े फ्लैट से पानी की करीब 140 टोंटियां चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी जिस पर थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। जिस पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने आरोपी चोर जितेंद्र को सीसीटीवी फुटेज तथा गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने बताया कि उसने चोरी का सामान कबाड़ी अनिल को बेच दिया था जिसपर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी कबाड़ी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जितेंद्र सोसाइटी में बंद पड़े फ्लैट्स को अपना निशाना बनाता था और ताला तोड़कर घर में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी के कब्जे से पानी की 10 टोंटियां तथा ₹15000 नगद बरामद किए गए। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.