राज्य

Faridabad News: फैक्ट्रियों को पहले करते थे रेकी, फिर चोरी की घटना को देते थे अंजाम, अब काटेगें जेल.

रेकी कर फैक्ट्रीयो मे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार. आरोपियों से चोरी की 5 वारदातों को सुलझाते हुए 100000/- रुपए , 13 कट्टे प्लास्टिक रॉ कार्बन मेटेरियल, गैस सिलिंडर , गैस कटर, वारदात में प्रयोग पिकअप गाड़ी बरामद।

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराध में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल प्रभारी जगमिंदर की टीम ने कम्पनियों में पहले रेकी फिर चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में राहुल खान उर्फ पाली, जावेद खान, अजीत, गजराज उर्फ लुटरी और मोहम्मद मकशुद का नाम शामिल है। आरोपी राहुल खान फरीदाबाद के सेक्टर-56 का, आरोपी जावेद खान गांव गौच्छी का आरोपी अजीत पलवल के गांव रहराना का, आरोपी गजराज उर्फ लुटरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव मेघेरे का तथा आरोपी मोहम्मद मकशुद फरीदाबाद के गांव मादलपुर का रहने वाला है। ये सब आरोपी पहले फैक्ट्रियों की रेकी करते थे फिर चोरी की घटना को अंजाम देते थे.

क्राइम ब्रांच टीम ने इस तरह धरदबोचा

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी जावेद खान और आरोपी राहुल खान को पिकअप गाडी सहित अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से गोंच्छी से काबू किया है। आरोपियों से चोरी के माल बेचने से प्राप्त 100000/- रुपए ल 13 कट्टे प्लास्टिक रॉ कार्बन मेटेरियल, गैस सिलिंडर , गैस कटर, वारदात में प्रयोग पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी राहुल और जावेद से पूछताछ के बाद आरोपी अजीत कम्पनी गार्ड को सेक्टर-25 से आरोपी गजराज औऱ मकशुद को गौंच्छी एरिया से चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। ये भी पढेंः फरीदाबाद के सभी थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम.

आरोपी जावेद कम्पनियो में रेकी करता था, आरोपी राहुल खान पिकअप गाडी से चोरी का सामन लेजाकर बेच ताथा। आरोपी गजराज सामन को लोड करता था। आरोपी मकशुद पर गैस कटर है। जो गैस कटर से काटने का काम करता है। आरोपी अजीत कम्पनी में गार्ड का काम करता था। आरोपी अजीत पिछले 2 साल से चोरी की वारदातो में शामिल है। ये भी पढेंः फरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट एल एन पाराशर ने बार एसोसिएशन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं लॉयर्स चेंबर के सफाई कर्मचारियों को बांटा राशन.

आरोपियो ने अन्य कम्पनियो में भी, कम्पनी बंद होने के बाद रात में चोरी की वारदातो को अनजाम दिया है। आरोपी चोरी के सामन को फेरी वाले कबाडियों को बेच देते है। आरोपियो के खिलाफ थाना मुजेसर में 3 व थाना सेक्टर-58 में एक चोरी का मामला दर्ज है। आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। ये भी पढेंः Faridabad News: नाबालिक लडकी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का फरीदाबाद पुलिस ने मात्र 8 घंटे में किया गिरफ्तार.

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.