• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सेक्टर 8 पुलिस ने किया गिरफ्तार.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
September 22, 2023
in राज्य
0
महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सेक्टर 8 पुलिस ने किया गिरफ्तार.

आरोपी की तस्वीर

फरीदाबादः डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए सेक्टर 8 थाना प्रभारी नवीन कुमार व उनकी टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रोहताश है जो सेक्टर 15 स्थित एसबीआई बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 12 सितंबर को सेक्टर 8 थाने में दुष्कर्म तथा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक वर्ष पहले सितंबर 2022 में अपनी बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए नीलम फ्लाईओवर के पास स्थित एसबीआई बैंक में गई थी जहां पर उसकी मुलाकात आरोपी रोहताश के साथ हुई थी।

रोहताश ने उसे कहा कि आज उसका आधार कार्ड नहीं बन पाएगा क्योंकि मशीन खराब है और इस बहाने से उसने महिला का नंबर ले लिया और कहा कि जब मशीन चलेगी वह उसे फोन करके बता देगा। इसके साथ ही आरोपी ने महिला का पता भी ले लिया और कहा की इस पत्ते के आसपास तो उसके रिश्तेदारी है। इसके पश्चात आरोपी महिला की कॉलोनी में चक्कर काटने लगा।

उसने पीड़ित महिला की बेटी का आधार कार्ड भी बैंक के माध्यम से बनवा दिया और धीरे-धीरे आरोपी उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने लगा। इसके पश्चात आरोपी ने महिला के पति के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करते हैं। इसके पश्चात रोहताश महिला को फोन करने लगा और महिला के साथ दोस्ती कर ली। ये भी पढेंः सोसायटी के बंद पड़े फ्लैट से सामान चोरी करने वाले आरोपी चोर तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने किया गिरफ्तार.

फरवरी 2023 में जब महिला का पति बाहर गया हुआ था तो आरोपी महिला के घर आया और उसके साथ संबंध बनाए और उसके कुछ अश्लील फोटो भी ले लिए। आरोपी महिला के घर आजा- जाता रहा और घर पर ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। आरोपी ने एफडी करवाने के नाम से महिला से एक लाख से अधिक रुपए ऐंठ लिए। महिला ने तंग आकर यह बात अपने पति को बताइ तो उसके पति ने आरोपी रोहताश से बात की तो आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और बाद में अपना ट्रांसफर दूसरी ब्रांच में करवा लिया। ये भी पढेः पल्ला ऐरिया के ओम इंक्लेव मे 17 वर्षीय विजय की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई और कल पुलिस ने आरोपी को सेक्टर 15 एसबीआई बैंक से काबू कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उसके कब्जे से महिला से लिए गए पैसे बरामद किए जाएंगे।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: satna में युवती को अगवा कर gang rapeएबीपी लाइवएबीपीलाइवएमपी के सीधी में दुष्कर्मगांव के ही दो युवकों दुष्कर्म का आरोपदिल्ली न्यूजनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजपाकिस्तानपाकिस्तान रेप केसमहिलामहिला constable के साथ दुष्कर्ममहिला के प्राइवेट पार्ट में सरियामहिला के साथ सामूहिक दुष्कर्ममहिला स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी के सालाइव टीवीलाइव न्यूज़सीधी का अमिलिया थानासीधी में महिला के साथ दुष्कर्महिंदी खबरेंहेल्थ ऑफिसर के साथ रेप
Previous Post

पल्ला ऐरिया के ओम इंक्लेव मे 17 वर्षीय विजय की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर।

Next Post

लक्कड़पुर एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय आकाश की हत्या करने के मामले में ,क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.

Next Post
लक्कड़पुर एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय आकाश की हत्या करने के मामले में ,क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.

लक्कड़पुर एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय आकाश की हत्या करने के मामले में ,क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d