• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

पल्ला ऐरिया के ओम इंक्लेव मे 17 वर्षीय विजय की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
September 22, 2023
in क्राइम
0
पल्ला ऐरिया के ओम इंक्लेव मे 17 वर्षीय विजय की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर।

आरोपी की तस्वीर

मृतक की मां ने आरोपी से ₹8000 उधार लिए थे टाइम पर वापस ना लौटने पर मृतक की मां को कहे थे अपशब्द । इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले मृतक कि आरोपी से हुई थी कहासुनी। इसी को लेकर आरोपी मोनू, विजय के साथ रंजिश रखने लगा और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश व एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक कुमार व उनकी टीम ने गोली मारकर की गई युवक की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मोहन उर्फ मोनू(28) है जो उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और फरीदाबाद के ओम एनक्लेव में रहता है। मृतक के भाई अजय की शिकायत पर दिनाक 21 सितम्बर को पल्ला थाने में हत्या व अवैध हथियार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें मृतक के भाई ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी माता ने आरोपी मोनू से कुछ महीने पहले ₹8000 ब्याज पर लिए थे। ये भी पढेंः दिल्ली की जांबाज पुलिस की लापरवाही के चलते Satta Mafia उतरे दबंगई पर नहीं छोड़ा धार्मिक स्थल को भी.

मोनू उनसे पैसे वापस मांग रहा था परंतु पैसे नहीं होने की वजह से वह पैसे नहीं चुका पा रहे थे। उसने बताया कि उसकी माता मोलड़बंद स्कूल के पास सब्जी की रेहडी लगती है। चार-पांच दिन पहले मोनू वहां पर आया और अपने पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं होने की वजह से आरोपी मोनू उनकी माता के साथ बदतमीजी करने लगा और उसने पीड़ित की मां को अपशब्द कहे जिस पर विजय को गुस्सा आ गया और उसका मोनू के साथ झगड़ा हो गया।

मोनू ने पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली

आरोपी मोनू इसी बात को लेकर विजय के साथ रंजिश रखने लगा। 20 सितंबर को जब विजय ओम एनक्लेव पार्ट 2 में किसी काम से गया था तो वहां उसे मोनू मिल गया। मोनू ने पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन के चलते विजय को गोली मार दी। पीड़ित की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की गई। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढेंःसोसायटी के बंद पड़े फ्लैट से सामान चोरी करने वाले आरोपी चोर तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने किया गिरफ्तार.

मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमे रिमांड के दौरान मामले में गहनता से पूछताछ करके वारदात में प्रयोग हथियार बरामद किया जाएगा। ये भी पढेंः घर से लापता 2 नाबालिक बच्चो को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने न्यू दिल्ली से किया बरामद.

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: ओम इन्क्लेव में विजय की हत्याफरीदाबादफरीदाबाद ओंम इंक्लेवफरीदाबाद के ओमइंक्लेव में विजय की हत्याविजय की हत्या
Previous Post

क्राईम ब्रांच सैक्टर 17 फरीदाबाद ने ऑटो चोरी के मुकदमे में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post

महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सेक्टर 8 पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Next Post
महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सेक्टर 8 पुलिस ने किया गिरफ्तार.

महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सेक्टर 8 पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d