आरोपी की तस्वीर
फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 प्रभारी श्यामवीर सिंह की टीम ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दुष्यंत उर्फ अंकित(21), विक्रम (20)और हंसू(20) का नाम शामिल है। तीनों आरोपी फरीदाबाद के गांव समयपुर के रहने वाले हैं। फरीदाबाद में रहने वाले रंजीत के साथ रास्ते में जाते हुए बाइक पर सवार अनजान 3 व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन छिन्ने की वारदात को अंजाम दिया था। ये भी पढेंः पल्ला ऐरिया के ओम इंक्लेव मे 17 वर्षीय विजय की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर।
जिसकी शिकायत पर थाना मुजेसर में स्नेचिंग की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। तीनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से समयपुर पुलिया के पास से स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। ये भी पढेंः लक्कड़पुर एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय आकाश की हत्या करने के मामले में ,क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.
आरोपियों से वारदात में प्रयोग बाइक व छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं नशे की पूर्ति के लिए बाइक पर सवार होकर जीवन नगर पार्ट 2 के नजदीक रास्ते में जा रहे व्यक्ति से मोबाइल फोन स्नैचिंग करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। ये भी पढेंः क्राईम ब्रांच सैक्टर 17 फरीदाबाद ने ऑटो चोरी के मुकदमे में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.