• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

आगरा कैनाल में कूदे व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर से सुरक्षित बाहर निकालकर दिया उत्कृष्ट सेवा का परिचय.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
October 3, 2023
in राज्य
0
आगरा कैनाल में कूदे व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर से सुरक्षित बाहर निकालकर दिया उत्कृष्ट सेवा का परिचय.

फरीदाबाद: कल शाम करीब 6:00 बजे एक 30 वर्षीय युवक बीपीटीपी के पास आगरा कैनाल पुल से नहर में कूद गया। कैनाल के पास ही पुलिस के 2 जवान व तीन होमगार्ड मौजूद थे। होमगार्ड अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर में छलांग लगाने वाले युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। व्यक्ति की जान बचाकर उसे नया जीवनदान देने का सराहनीय कार्य किया है। ये भी पढेंः लक्कड़पुर एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय आकाश की हत्या करने के मामले में ,क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कल शाम हवलदार कसम, सिपाही मनोज और होमगार्ड जवान संदीप, पुरुषोत्तम तथा विनोद आगरा कैनाल पुल के पास मौजूद थे कि उन्हें एक व्यक्ति पुल से कूदने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया। उस व्यक्ति की जान बचाने के लिए तीनों होमगार्ड जवान भागे। होमगार्ड पुरुषोत्तम ने उसे व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की परंतु वह व्यक्ति होमगार्ड के हाथ से छुड़ाकर नहर में कूद गया। नहर में कूदते ही व्यक्ति उसमें डूबने लगा तो उसकी जान बचाने के लिए होमगार्ड संदीप ने आव देखा न ताव और नहर में छलांग लगा दी।

बडी मुशक्त करने बाद पुलिसकर्मी संदीप ने बचाई जान

कई देर की कड़ी मशक्कत करने के पश्चात पुलिसकर्मी संदीप उसे व्यक्ति को जैसे तैसे नहर के बीच में से पकड़कर नहर के किनारे लाया जहां होमगार्ड विनोद ने पुलिसकर्मी संदीप तथा नहर में कूदने वाले व्यक्ति को बाहर निकाल लिया। ये भी पढेंः पल्ला ऐरिया के ओम इंक्लेव मे 17 वर्षीय विजय की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर।

प्राथमिक उपचार देने के पश्चात युवक ने बताया कि वह गांव प्रहलादपुर का रहने का रहने वाला है। पुलिसकर्मियों ने जब उसके नहर में कूदने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह अपने घरेलू कलह के कारण काफी परेशान था और इसलिए उसने तंग आकर नहर में छलांग लगाई थी परंतु पुलिस के जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिसमें होमगार्ड संदीप पुरुषोत्तम तथा विनोद का अहम रोल था। ये भी पढेंः गांजा की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार.

इसके पश्चात पुलिसकर्मियों द्वारा उसे आगामी कार्रवाई के लिए थाना पुलिस के हवाले किया गया जहां युवक के परिजनों को बुलाया गया और युवक को समझा बुझाकर सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले किया गया। युवक के परिजनों ने पुलिस जवानों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद किया. ये भी पढेंः Faridabad News: स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने किया गिरफ्तार.

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Previous Post

Faridabad News: फैक्ट्रियों को पहले करते थे रेकी, फिर चोरी की घटना को देते थे अंजाम, अब काटेगें जेल.

Next Post

जुआ खेलने वाले 4 आरोपियो को थाना सुरजकुण्ड पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार आरोपियो से 36000/-रु नगद बरामद.

Next Post
जुआ खेलने वाले 4 आरोपियो को थाना सुरजकुण्ड पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार आरोपियो से 36000/-रु नगद बरामद.

जुआ खेलने वाले 4 आरोपियो को थाना सुरजकुण्ड पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार आरोपियो से 36000/-रु नगद बरामद.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d