आरोपियों की तस्वीर
फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह व उनकी टीम में नशा तस्करी के मुकदमे में गांजा सहित दो आरोपियों दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये भी पढेंः पुलिस सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा दशहरे का पावन पर्व, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में रहेंगे तैनात.
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवम तथा ताहिर का नाम शामिल है जो दिल्ली के जैतपुर इलाके के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को सिटी बल्लभगढ़ एरिया से अवैध नशे सहित काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 5.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ये भी पढेंः हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फरीदाबाद यूनिट की नशे पर बड़ी कार्यवाही।
आरोपियों (गांजा सहित दो आरोपियों) से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए इसके पश्चात आरोपियों को थाने लाकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति से यह गांजा खरीदकर लाते हैं और दिल्ली एनसीआर एरिया में इसे बेचते हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ताहिर के खिलाफ लड़ाई झगड़े के मुकदमे में जेल जा चुका है।
मामले में गहनता से पूछताछ करने तथा फरार चल रहे उनके साथी की धरपकड़ के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड पूरा होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा। ये भी पढेंः पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन.
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.