क्राइम

13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार.

आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद.

फरीदाबाद- डीसीपी एनआईटी यशवर्धन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना एनआईटी प्रभारी सुनिता की टीम ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विनय कुमार है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के गांव हालदरपुर का व हाल में फरीदाबाद का रहने वाला है। पीड़िता के परिजनों ने शिकायत में बताया कि आरोपी 13 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया था। जिसके साथ (नाबालिक लड़की के साथ) आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ये भी पढेंः फरीदाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य, दुर्घटना से बचाने के लिए सड़क के गड्ढे भर रही है पुलिस.

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को ऐसे दिया अंजाम

पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को उत्तर प्रदेश के जालौन से बरामद किया गया। नाबालिक लड़की के बयान लीगल एड के सम्मुख तथा माननीय अदालत में 164 के बयान कराए गए। बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामले में पोक्सो एक्ट ईजाद की गई। ये भी पढेंःFaridabad News: नाबालिक लडकी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का फरीदाबाद पुलिस ने मात्र 8 घंटे में किया गिरफ्तार.

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना एनआईटी टीम ने आरोपी को फरीदाबाद के एनआईटी जोन से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। ये भी पढेंः बदरपुर बॉर्डर की क्राइम ब्रांच टीम नेऑटो चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से 2 सीएनजी ऑटो बरामद.

आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल को दिल्ली बदरपुर बॉर्डर महरौली से बरामद किया गया। आरोपी फरीदाबाद में पिछले करीब 6 महीने से रह रहा है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक अस्पताल में हेल्पर का काम करता है। मामले में पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। ये भी पढेंः लक्कड़पुर एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय आकाश की हत्या करने के मामले में ,क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Share
Published by
टीम, भारतीय बुलेटिन

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

2 months ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

5 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

5 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.