• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
October 21, 2023
in राज्य
0
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन.

डयुटि के दौरान अपनी जान की कुर्बानी देने वाले पुलिसकर्मियों की याद में हर साल पुलिस शहीदी स्मृति दिवस 21 अक्तूबर को भारत के सभी राज्यों में मनाया जाता है.

पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने शहीदों को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर मर मिटने वाले हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत.

फरीदाबाद: 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। 21 अक्तूबर 1959 को सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक कंपनी को लददाख में हॉट स्प्रींग एरिया में तैनात थी। भारत – तिब्बत सीमा पर 21 जवानो की एक टुकडी गश्त कर रही थी तब ही चीनी फौज के एक बडे दस्ते ने घात लगाकर हमारे जवानो पर अटैक कर दिया।

हमारे 21 जवानों ने चीनी आक्रमण करने वालों का डटकर मुकाबला किया और दुश्मनो को मार गिराया। लेकिन हमारे 10 शूरवीर जवान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। ये देश के लिए गौरव की बात थी। तभी से इन बहादुर जवानों के बलिदान को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के रुप मे मनाया जाता है।

विभिन्न राज्यों में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

इसी क्रम में आज पुलिस लाईन सेक्टर 30 में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर भारत देश के विभिन्न राज्यों में गत वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में श्रृद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों द्वारा शहीदों की याद मे सलामी दी गई, पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य सहित संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल, डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल, सभी एसीपी सहित अन्य उच्च अधिकारी एवम् पुलिसकर्मियों ने अमर जवान शहीद समारक पर शहीदों को पुष्प श्रद्धा व सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समृद्धि दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन करवाया गया और शहीदों को शोक सलामी दी गई। ये भी पढेंःमोबाईल टावर बैट्री चोरी करने वाले 2 आरोपियो को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने किया गिरफ्तार.

शहीद पुलिसवालों के परिवार वालों को किया गया सम्मानित

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार जो फरीदाबाद में रह रहे हैं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इसमें फरीदाबाद में रह रहे शहीद सहायक उप निरीक्ष योगराज के परिजनोंको पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य द्वारा स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा शहिदों के परिवारों की सुख-समृधि की कामना की गई। ये भी पढेंःपुलिस चौकी सेक्टर-21 डी की टीम ने GYM मे व्यायाम करने वाले युवाओं को नशे से होने वाली हानि के बारे में किया जागरुक.

पुलिस आयुक्त ने अमर शहीद जवानों का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि इन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी इसके लिए वह सदा उनके आभारी रहेंगे और उनकी कुर्बानी पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में कार्य करेगी जिससे नवयुवक देश सेवा के लिए आगे आएंगे और वतन को नई बुलंदियों तक ले जाने में अपना अहम योगदान देंगे। ये भी पढेंः चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार.

देखें वीडियो

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: police commemoration day live पुलिस स्मृति दिवसचीन सीमा पर शहीद पुलिसपुलिस की शहादतपुलिस मेडलपुलिस शहीद दिवसपुलिस स्मृति दिवसपुलिस स्मृति दिवस 2022पुलिस स्मृति दिवस पर रायपुर के माना चौथी बटालियन और भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर कार्यक्रमपुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमनबिहार पुलिसमहाराष्ट्र पुलिसयूपी पुलिसयूपी पुलिस बगावतयूपी पुलिस लाइवराजस्थान समाचारलखनऊ पुलिस लाइनवीरता पुरस्कारशहीद पुलिससीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

डीसीपी राजेश दुग्गल ने बल्लबगढ़ जोन के एसीपी, थाना व चौकी प्रभारी तथा वार्ड एवं ग्राम प्रहरी की मीटिंग लेकर दिए अहम दिशा निर्देश.

Next Post

क्राइम ब्रांच 48 ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपए किए बरामद.

Next Post
क्राइम ब्रांच 48 ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपए किए बरामद.

क्राइम ब्रांच 48 ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपए किए बरामद.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d