क्राइम

नाइजीरियन व्यक्तियों के फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में क्राइम ब्रांच 85 ने एक और नाइजीरियन महिला को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में एक और नाइजीरियन महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी महिला का नाम मौरीन छीनसा फिलोमेना एगवअटु है। आरोपी महिला वर्तमान में दिल्ली के द्वारका की रहने वाली है। आरोपी महिला ने बीपीटीपी के एरिया की बिहारी मार्केट में फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। आरोपी महिला को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया है। ये भी पढेंः एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी.

फर्जी आधार कार्ड बनाने के मांगे थे 5 हजार

आरोपी महिला से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला अपने पति के साथ ग्रीन फील्ड निवासी आरोपी अजय सिंह उर्फ मोनू के पास किराए का मकान लेने के लिए आई थी। किराए का मकान आधार कार्ड की आईडी पर मिलता है। तो आरोपी अजय सिंह ने नकली आधार कार्ड बनाने के लिए एक आधार कार्ड का 5 हजार रुपए मांगे। आरोपी महिला ने 2 आधार कार्ड बनवाए। मामले में गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी राहुल, अजय उर्फ मोनू,एंथोनी चिजिओकन्वेके और डेविड सेयडोउ का नाम शामिल है। ये भी पढेंः बदरपुर बॉर्डर की क्राइम ब्रांच टीम नेऑटो चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से 2 सीएनजी ऑटो बरामद.

आरोपी महिला को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी महिला से मामले में गहनता से पूछताछ करके उसे 1 फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट की छाया प्रति बरामद की गई है। पासपोर्ट में वैधता 10 जनवरी 2018 से 09 जनवरी 2028 तक है । आरोपी महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। ये भी पढेंः हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फरीदाबाद यूनिट की नशे पर बड़ी कार्यवाही।

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.