• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Faridabad News: इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज कंपीटीशन का दूसरा राउंड 27 अक्टूबर को किया जाएगा आयोजित.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
October 24, 2023
in राज्य
0
Faridabad News: इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज कंपीटीशन का दूसरा राउंड 27 अक्टूबर को किया जाएगा आयोजित.

13 अक्टूबर को क्विज कंपीटीशन के पहले राउंड में फरीदाबाद के 1590 स्कूल के 5.50 लाख छात्रों ने लिया था हिस्सा.

पहले राउंड से चयनित किए गए करीब 8500 छात्र दूसरे राउंड की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा.

श्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमे सेक्टर 14 स्थित डीएवी स्कूल, सेक्टर 89 स्थित मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21B स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल, सोहना रोड स्थित रावल इंटरनेशनल स्कूल, बल्लभगढ़ स्थित टैगोर अकैडमी पब्लिक स्कूल तथा सरूरपुर स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल का नाम शामिल.

फरीदाबाद: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश के तहत डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित की जाने वाली इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज कंपीटीशन का दूसरा राउंड 27 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। यह क्विज कंपटीशन एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।

इस क्विज कंपीटीशन का पहला राउंड 13 अक्टूबर 2023 को सफलतापूर्वक पूरा करवाया गया था जिसमें फरीदाबाद के 1590 स्कूल से आए करीब 5.50 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए में चार लेवल बनाये गये थे जिसमें पहला लेवल कक्षा तीसरी से पांचवी, दूसरे लेवल में कक्षा छटी से ऑठवी, तीसरा लेवल कक्षा नौ से बारवीं तथा चैथा लेवल सभी कॉलेज के छात्रों के लिए था।

पहले राउंड में हर स्कूल के हर लेवल में फर्स्ट आने वाले तीन छात्रों को दूसरे राउंड की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए से चयनित किया गया है जिनकी संख्या करीब 8500 है। सेकिंड राउंड की प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमे सेक्टर 14 स्थित डीएवी स्कूल सेक्टर 89 स्थित मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 21B स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल, सोहना रोड स्थित रावल इंटरनेशनल स्कूल, बल्लभगढ़ स्थित टैगोर अकैडमी पब्लिक स्कूल, सरूरपुर स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल का नाम शामिल है।

छात्रों को आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में जानकारी दी जा रही है

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस फरीदाबाद के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को बहुत सारी रचनात्मक क्रियाकलापों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उन्हें सड़क पर यात्रा करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में जानकारी देकर एक जिम्मेवार यात्री बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। ये भी पढेंः क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने गाड़ी में 458 किलोग्राम पटाखे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार.

इसी के तहत इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज कंपीटीशन के दूसरे राउंड का आयोजन करवाया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाकर यात्रियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना है। सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

यह प्रतियोगिता 27 अक्टूबर को सुबह 10:00 से 11:00 के बीच आयोजित किए जाएगी जिसमें सभी स्कूलों के छात्र भाग लेंगे। छात्रों को जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएगी और फरीदाबाद पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए इसी प्रकार प्रयासरत रखेगी। ये भी पढेंः लक्कड़पुर एरिया में चाकू से हमला कर 26 वर्षीय आकाश की हत्या करने के मामले में ,क्राइम ब्रांच फरीदाबाद ने मात्र 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Previous Post

Faridabad New: क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले रिंकू तथा अमर को गिरफ्तार कर, बरामद किया मोबाइल

Next Post

अन्तर- राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश। मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर, चोरी के 56 मोबाइल फोन बरामद।

Next Post
अन्तर- राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश। मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर, चोरी के 56 मोबाइल फोन बरामद।

अन्तर- राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश। मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर, चोरी के 56 मोबाइल फोन बरामद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d