क्राइम

Faridabad New: क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले रिंकू तथा अमर को गिरफ्तार कर, बरामद किया मोबाइल

आरोपी रिंकू के खिलाफ दिल्ली में अवैध हथियार लड़ाई झगड़ा चोरी स्नैचिंग इत्यादि धाराओं के तहत 8 तथा अमर के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज.

फरीदाबादः डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा चोरी व स्नेचिंग जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार व उनकी टीम ने स्नेचिंग के मुकदमे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रिंकू तथा अमर उर्फ़ भोला का नाम शामिल है। आरोपी रिंकू साउथ ईस्ट न्यू दिल्ली तथा आरोपी अमर दिल्ली के गौतमपुरी एरिया का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को स्नेचिंग के मुकदमे में गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने सराय एरिया में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हुए एक मोबाइल फोन छीना था। ये भी पढेंः पुलिस सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा दशहरे का पावन पर्व, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में रहेंगे तैनात.

आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं जो नशा करते हैं

इसके संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद करके मामले में पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं जो नशा करते हैं और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी व स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते हैं। ये भी पढेंः जैक्लीन ने हैलोवीन (Halloween) के अवसर पर की ये तस्वीर शेयर, जानें क्यूं करते हैं हैलोवीन पर अजीब तस्वीरें शेयर।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रिंकू के खिलाफ दिल्ली में चोरी, स्नैचिंग, लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार इत्यादि धाराओं के तहत 8 मुकदमे दर्ज हैं वहीं आरोपी अमर के खिलाफ लूट, चोरी, लड़ाई झगड़ा इत्यादि धाराओं के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।ये भी पढेंःघर से लापता 34 वर्षीय महिला को पुलिस चौकी अग्रसेन की टीम ने नई दिल्ली से मात्र 24 घंटे में किया बरामद.

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Share
Published by
टीम, भारतीय बुलेटिन

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.