क्राइम

Faridabad News: कम्पनी से एल्युमिनियम से भरी गाडी हुयी चोरी, क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने आरोपी को गाडी सहित किया गिरफ्तार.

कम्पनी का ड्राइवर ही निकला चोर, आरोपी पिछले ढाई महीने से कर रहा था ड्राइवर की नौकरी

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर नियंत्रण करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी शीशपाल की टीम ने कम्पनी से एल्युमिनियम से भरी गाडी चोरी करने वाले आरोपी को गाडी सहित गिरफ्तार किया है। ये भी पढेंः क्राइम ब्रांच एनआईटी ने 2 पेटी अवैध देशी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार.

प्रेस वार्ता के दौरान एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम उत्तम कुमार (40) है। आरोपी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव कटियामउ का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने त्रिवाकूली हरदोई से एल्युमिनियम से भरी गाडी सहित गिरफ्तार किया है। कम्पनी सम्राट लेजिस्ट्रिक सेक्टर-58 के मालिक ने अपनी शिकायत में बताया कि गाडी आईसर कैन्टर 1 नवम्बर को रात के समय लोड़ होकर नोएडा के लिए ड्राइवर लेकर गया था। जिसमें करीब 20 लाख रुपए का एल्युमिनियम भरा हुआ है। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी सीकरी में किसी अनजान व्यक्ति के नाम पर थी। ये भी पढेंः Faridabad News: क्राइम ब्रांच एनआईटी ने 5 किलो गांजे सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गाडी हुयी चोरी, फिर ऐसे ढूंढ निकाला

शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज कर गाडी की तलाश की जा रही थी। मामले में क्राइम ब्राच सेक्टर-56 मुख्य सिपाही गुलाम, सिपाही सुभाष और सिपाही सुनिल ने एरिया के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसके बाद गाडी का पता गदपुरी टोल का पता चला। टोल से आगे चेक करने पर पता चला की पलवल की तरफ गई है। इसके बाद अलीगढ़ टोल को फिर कनौज के टोल को चेक करते हुए हरदोई जाते समय गाडी को रास्ते में त्रिवाकूली से ड्राइवर सहित बरामद किया है। संजय कपूर की बेटी Shanaya Kapoor करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से करने जा रही हैं डेब्यू, फिल्म का धमाके दार फर्स्टलुक किया लॉन्च.

जीपीएस भी उखाड फेंका, ऐसे गाडी हुयी चोरी

आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया था। आरोपी ने गाडी में लगे जीपीएस को उखाड कर फेंक दिया था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब ढाई महिन से कम्पनी में ड्राइवर की नौकरी करता है। आरोपी को पैसे की जरुरत थी जिसको लेकर आरोपी ने गाडी चोरी कर लिया था। आरोपी गाडी के एल्युमिनियम को बेचना चहाता था और गाडी को कबाडे में बेचना चहाता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

देखें वीडियो

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Share
Published by
टीम, भारतीय बुलेटिन

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.