क्राइम

योजना के तहत अपने आईसर कैन्टर को चोरी करवाकर, मुख्य आरोपी मनोज (कैन्टर मालिक) हडपना चहाता था इंश्योरेंस के पैसे क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने किया गिरफ्तार.

आरोपियो से आईसर कैन्टर व 38500 रुपए नकद बरामद.

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक मामलो में शामलि आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंद्र सिंह की टीम ने योजना के तहत अपने आईसर कैन्टर को चोरी करवाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियो में हनीफ, अनिल कुमार और मनोज कुमार का नाम शामिल है। आरोपी हनीफ नहूं जिले के गांव औथा का आरोपी अनिल और मनोज कुमार फरीदाबाद के एनआईटी के डबुआ कॉलोने के रहने वाले है। आरोपी हनीफ को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-58 से थाना डबुआ के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में आईसर कैन्टर को डबुआ से बरामद किया गया है। तथा मुख्य आरोपी मनोज कुमार और आरोपी अनिल को डबुआ के एरिया से गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी का नाम है अनिल

मुख्य आरोपी मनोज से 35000/-रु नगद तथा आरोपी अनिल से 3500/-रु नगद बरामद किए गए है। आरोपी मनोज से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने आईसर कैन्टर को किस्तो में लिया था जिसकी आरोपी किस्त नही चुका पा रहा था। जिसको आरोपी ने योजना के तहत अनिल से बात की तो अनिल ने 10000/-रु के कमीशन पर कैन्टर को बेचने की बात कही। आरोपी अनिल ने एक अन्य आरोपी से मनोज को मिलाया और अन्य आरोपी ने आरोपी हनीफ से मिलाया जिसको कैन्टर को 2 लाख रुपए में बेच दिया। मुख्य आरोपी मनोज ने 28 अक्टूबर को कैन्टर चोरी का मामला थाना डबुआ में दर्ज करा दिया। ये भी पढेंः नज़र खां मेवाती की सामाजिक छवि को आगे बढ़ाती उनकी पुश्तें : तारिक नसीर मेवाती

क्राईम ब्रांच टीम को शिकायतकर्ता मुख्य आरोपी मनोज पर शक हुआ तो अपने गुप्त सूत्रों से मामले में पता किया। जिसके बाद मामले में खुलासा हुआ और आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल ड्राइवर का काम करता है और कमीशन पर गाडी सेल व परचेज करवाता है। आरोपी हनीफ 10 साल से पुरानी गाड़ियों की सेल व परचेज करता है। आरोपियों को मामले में पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी की क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Share
Published by
टीम, भारतीय बुलेटिन

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.