• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत सुराजकुंड, महिला थाना एनआईटी पुलिस और सीनियर सिटीजन सेल की टीम ने दयालबाग क्षेत्र में प्रवासी कामगारों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
November 17, 2023
in क्राइम
0
हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत सुराजकुंड, महिला थाना एनआईटी पुलिस और सीनियर सिटीजन सेल की टीम ने दयालबाग क्षेत्र में प्रवासी कामगारों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान.

फरीदाबाद: डीसीपी अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश के तहत हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत सूरजकुंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामबीर, महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सविता, सीनियर सिटीजन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर माया तथा पुलिस चौकी दयालबाग प्रभारी उमेद सिंह व उनकी टीम ने दयालबाग क्षेत्र में रह रहे प्रवासी कामगारों को नशा व उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस टीम दयालबाग एरिया पहुंची जहां उन्होंने प्रवासी कामगारों सहित आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। आमजन को नशे से बचने के लिए जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि नशा किसी भी अपराध का प्राथमिक कारण होता है।

कैसे नशे के चंगुल में फसता है व्यक्ति

जो व्यक्ति नशे के चंगुल में फंस जाता है उसे नशा करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है और जब उसके पास पैसे खत्म हो जाते हैं तो वह चोरी चकारी, लूट, डकैती इत्यादि वारदातों में शामिल हो जाता है। एक बार जब व्यक्ति लूट या डकैती की वारदात को अंजाम दे देता है तो वह इस प्रकार की वारदातों में लगातार शामिल रहने लगता है। इससे आगे चलते चलते कई बार उसके हाथों से किसी निर्दोष व्यक्ति की हत्या भी हो जाती है। ये भी पढेंः कबाडी कबाड खरीदकर उसमें छोडता था करंट ताकि न हो चोरी, अब तह उम्र काटेगा जेल. जाने पूरी खबर

इसलिए एक नशे के कारण एक सीधा साधा इंसान हत्यारोपी बन जाता है। यह नशे के दुष्परिणाम है जिसके चलते इंसान की जिंदगी तबाह हो जाती है। इतना ही नहीं उसके साथ-साथ उसके परिवार में भी बहुत सारी समस्याएं पैदा हो जाती हैं उनके घर में लड़ाई झगड़ा रहने लगता है और उसके परिजन घरेलू हिंसा के शिकार होते हैं। सभी को यह समझने की आवश्यकता है कि नशे को जड़ से मिटाएं तथा अपने और अपने साथियों को इस से दूर रहने के लिए जागरूक करें। ये भी पढेंः क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गिरफ्तार कर निकाली हवा, सोशल मीडिया पर अवैध हथियार से कर रहा था हवाबाजी.

हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत सुराजकुंड, महिला थाना एनआईटी पुलिस और सीनियर सिटीजन सेल की टीम ने दयालबाग क्षेत्र में प्रवासी कामगारों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान.
टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गएआज की ताजा खबर हरियाणाइंडिया न्यूज हरियाणाउदय भानउदय भान कांग्रेसउदय भान कांग्रेस अध्यक्षउदय भान कांग्रेस हरियाणाउदयभान को हरियाणा कांग्रेस की कमानललित सिवाच ने किया उदय आउटरीच प्रोग्राम कार्यक्रम का शुभारंभवनइंडिया न्यूजहरियाणाहरियाणा कांग्रेसहरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्षहरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष उदय भान कांग्रेसहरियाणा की खबरहरियाणा की ताज़ा ख़बरहरियाणा तकहरियाणा समाचारहरियाणा हिंदी न्यूज़
Previous Post

व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में क्राइम ब्रांच 48 ने तीसरे आरोपी अभिषेक को किया गिरफ्तार

Next Post

मानसिक रूप से परेशान 2 दिन से लापता 43 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच कैट ने सकुशल तलाश कर किया परिजनों के हवाले.

Next Post
मानसिक रूप से परेशान 2 दिन से लापता 43 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच कैट ने सकुशल तलाश कर किया परिजनों के हवाले

मानसिक रूप से परेशान 2 दिन से लापता 43 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच कैट ने सकुशल तलाश कर किया परिजनों के हवाले.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
Loading Comments...
%d