• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने हलवाई की दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
November 22, 2023
in क्राइम
0
क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने हलवाई की दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.
  • आरोपी पहले हलवाई के पास काम करता था जो किसी विवाद के चलते काम छोड़कर चला गया और हलवाई से रंजिश रखने लगा
  • आरोपियों के क़ब्ज़े से वारदात में प्रयोग स्विफ्ट गाड़ी तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा 51,000 रुपए नक़द बरामद.
  • इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर हलवाई के यहां चोरी करने की बनाई थी योजना

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश तथा एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश में हलवाई की दुकान से चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरेंद्र(31) तथा जगदीश उर्फ बिट्टू(34) का नाम शामिल है। आरोपी सुरेंद्र तथा जगदीश दोनो यूपी के दनकौर जिले के निवासी है और चचेरे भाई हैं। आरोपी सुरेंद्र फरीदाबाद तिगांव में रह रहा था और मजदूरी का काम करता था वहीं आरोपी जगदीश टैक्सी चालक है।

आरोपियों ने 16 सितंबर 2023 की रात चंदावली गांव के धर्मपाल नाम के हलवाई की दुकान का ताला तोड़कर आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपए चोरी कर लिए थे जो क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई थी जिन्होंने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढेंः सड़क सुरक्षा थीम पर जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का डी.पी.एस सेक्टर-81 फरीदाबाद में किया गया आयोजन

आरोपी ने बताया कि उसने कहां से की थी चोरी

आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल मुजेसर एरिया से चोरी की थी जिसका मुकदमा मुजेसर थाने में दर्ज है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पिछले 4-5 साल से हलवाई की दुकान पर काम कर रहा था। कुछ समय पहले उसका पैसों के विवाद के चलते हवाई के साथ झगड़ा हो गया और 3 महीने पहले उसने हलवाई के पास से काम छोड़ दिया।

2 महीने पहले आरोपी का चचेरा भाई जगदीश आरोपी के पास आया जिसमें आरोपी सुरेंद्र ने उसे हलवाई के साथ हुए झगड़े के बारे में बताया जिसपर दोनों ने हलवाई के दुकान पर चोरी करने की योजना बनाई। आरोपी सुरेंद्र को पता था कि हलवाई पैसे कहां रखता है इसलिए वह अपनी टैक्सी लेकर दुकान पर आए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के पश्चात फरार हो गए। ये भी पढेंः Faridabad News: क्राइम ब्रांच 85 ने चोरी के मामले में 3 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार.

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के साथी जगदीश को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयोग स्विफ्ट गाड़ी तथा 51 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ दनकौर जिले में लड़ाई झगड़े का एक मुकदमा दर्ज है तथा आरोपी जगदीश के खिलाफ बिहार में शराब तस्करी का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: abplive हिंदी समाचारcrime in indiacrime patrolcrime patrol 2019crime patrol dial 100crime patrol satarkउत्तराखंड न्यूज़एबीपी लाइवएबीपीलाइवक्राइम पेट्रोलचाकू से गोदकर की गई साक्षी की हत्याजयपुर में व्यापरी से लूटदिल्ली का साक्षी हत्याकांडदिल्ली के शाहबाद में नाबालिग बच्ची की चाकू से गोदकर हत्यादिल्ली चाकू कांडब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबरमुख्य समाचारराज्य समाचारशिक्षा के मंदिर में 'कत्ल'हिंदी समाचार
Previous Post

डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन ने खेड़ी गुजरान कॉलेज में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक, दिलाई नशा न करने की शपथ.

Next Post

क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने देसी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार.

Next Post
क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने देसी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार.

क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने देसी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d