• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन ने खेड़ी गुजरान कॉलेज में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक, दिलाई नशा न करने की शपथ.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
November 22, 2023
in राज्य
0
डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन ने खेड़ी गुजरान कॉलेज में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक, दिलाई नशा न करने की शपथ.
पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा एनआईटी जोन को नशा मुक्त अभियान के तहत चुना गया है जिसमे नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करके नशा तस्करी पर अंकुश लगाने तथा नशे के चंगुल में फंसे लोगों को रिहैबिलिटेशन के माध्यम से नशा छुड़वाना रहेगा इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य.
पुलिस द्वारा इस संबंध में नशा तस्करों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करके की जा रही है सख्त कानूनी कार्रवाई.
एसीपी एनआईटी को नशा मुक्ति के इस अभियान में नोडल अधिकारी किया गया है नियुक्त.

फरीदाबाद: सरकार द्वारा चलाए गए हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत छात्रों को नशे से दूर रहने तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और छात्रों को अहम जानकारियां प्रदान की।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक द्वारा एनआईटी जोन को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए डीसीपी एनआईटी द्वारा एसीपी एनआईटी को इस अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त करके उन्हें नशा तस्करों पर अंकुश लगाने तथा विभिन्न स्कूल कॉलेज व सार्वजनिक स्थान पर जाकर अधिक से अधिक छात्रों सहित नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला थाना एनआईटी प्रभारी को इस अभियान का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है जो सभी से संबंध में स्थापित करके इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन ने किया जागरुक

फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और अलग-अलग पुलिस टीम विभिन्न स्कूल कॉलेज में पहुंचकर छात्रों को इसके बारे में अहम जानकारियां प्रदान कर रही हैं। इसी के तहत डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन खेड़ी गुजरान कॉलेज में पहुंचे जहां पर कॉलेज प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया और छात्रों को नशा मुक्ति के बारे में जानकारी देने के लिए मंच पर आमंत्रित किया।पुलिस उपायुक्त ने छात्रों को नशा मुक्ति के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बताया कि युवावस्था में कई बार गलत संगत में पड़ जाने की वजह से कुछ नवयुवक कम उम्र में ही नशे के शिकार हो जाते हैं और शराब या धूम्रपान करना शुरू कर देते हैं और धीरे-धीरे यह उनकी आदत में शुमार हो जाता है।

इसके पश्चात आगे चलते-चलते नशे की मात्रा बढ़ने लगती है और वह कई बार ओर भी गंभीर मादक पदार्थ जैसे गांजा अफीम चरस जैसे नशीले पदार्थों का शिकार हो जाता है। नशे के कारण बहुत सी समस्याएं पैदा होती हैं जिसमें सबसे पहले है स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जिसमें व्यक्ति अंदर से खोखला होने लगता है और व्यक्ति को कमजोरी महसूस होने लगती है परंतु वह नशे की आदत के कारण इस लत को छोड़ नहीं पाता। ये भी पढेंः Faridabad News: OYO Hotels पर अब फरीदाबाद पुलिस ने कसा सिकंजा.

डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन ने खेड़ी गुजरान कॉलेज में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक, दिलाई नशा न करने की शपथ.

नशे में व्यक्ति अपने परिजनों के साथ भी लड़ाई झगड़ा करता है जिसकी वजह से उसकी अपने साथियों और परिजनों के साथ अनबन शुरू हो जाती है। इसके अलावा नशा करने वाला व्यक्ति अपनी धन संपत्ति को नशे में उड़ाने लगता है और पैसा खत्म होने के बाद वह चोरी लूट जैसी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर देता है जिसकी वजह से वह अपराध जगत में कदम रखता है और यह छोटे-मोटे अपराध आगे चलकर बड़ा रूप धारण कर लेते हैं तथा कई बार नशे में व्यक्ति पैसों के लिए डकैती या हत्या जैसी गंभीर वारदातों को भी अंजाम दे देता है।

नशे से बचने का एक ही उपाय है नशे से दूरी

उन्होंने बताया कि उक्त समस्याओं से बचने का एक ही उपाय है कि आप नशे से दूर रहें तथा जिस व्यक्ति को नशे की लत लग चुकी है वह योग व्यायाम करें और अपने मन को इतना मजबूत बनाएं कि वह अपने आप को नशे से दूर रख सके। इसके साथ ही उन्होंने नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए आमजन को इन कार्यों में संलिप्त आरोपियों की सूचना टोल फ्री नंबर 90508 91508 पर पुलिस को देकर उनकी धरपकड़ करने तथा जो व्यक्ति नशे के जंगल में फंस चुका है उसे बाहर निकालने के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर के माध्यम से प्रयास किए जाएंगे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध नशे की गतिविधियों में शामिल तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक 307 मुकदमा दर्ज करके 393 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये भी पढेंः फरीदाबाद पुलिस ने 3 महीने से 9 वर्षीय बच्चे के साथ घर से लापता 27 वर्षीय महिला को पुलिस चौकी संजय कॉलोनी व क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने किया बरामद

आरोपियों के कब्जे से करीब 544 किलोग्राम गांजा, ब्राउन शुगर 272 ग्राम, हीरोइन 10 ग्राम, मेथाडान 24, एमडीएमए 32 ग्राम, चूरा पोस्त 1 किलो 400 ग्राम, चरस 400 ग्राम, कोकीन 48 ग्राम, अफीम 984 ग्राम, स्मैक 1 किलो 56 ग्राम , सुल्फा 72 ग्राम, सिरप 14 सीसी, इंजेक्शन 448 और 1254 कैप्सूल बरामद किए गए है। पुलिस उपायुक्त ने छात्रों को साइबर सुरक्षा तथा महिला विरुद्ध अपराध के बारे में भी अहम जानकारियां दी और छात्रों और शिक्षकगणों को नशा नहीं करने तथा अपने साथियों और परिजनों को भी इसके बारे में जागरूक करने की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: afsarnamabadi khabardcp traffic ips amit yashvardhandd newsdd news officialdd news youtubedoordarshan newsenglish newsenglish news livefardabad newsfradibad newsHaryana newsharyana news in hindiharyana news liveHindiHindi newsindia news haryana liveindia news liveindia policeindia todayindia today liveindia today newsindian news liveips amit yashvardhanlatest updateLIVE NEWStoday news of haryana
Previous Post

Faridabad News: क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने 5.70 ग्राम स्मैक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार.

Next Post

क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने हलवाई की दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

Next Post
क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने हलवाई की दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने हलवाई की दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
Loading Comments...
%d