फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने सूरजकुंड दीपावली (diwali) उत्सव सुरजकुण्ड ’मेला’ का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इस अवसर पर उनके साथ मेले के तमाम सुरक्षा प्रबंधों के सुपरवाइजर के से बातचीत कर उनके कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उनके साथ डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन, एसीपी विनोद कुमार, एसीपी मोनिका, एसीपी महेश कुमार भी मौजूद रहे।
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा के मद्देनजर दौरा किया और सूरजकुंड मेले की बाउंड्री, वीआईपी पंडाल, वीआईपी गेट के अलावा अन्य सभी गेट व सभी जोन व पार्किग स्थल को चैक किया। उन्होंने मेले में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
मेले की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने व अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे से भी निगरानी भी रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अपराधिक तत्वों व मंचलो पर नजर रखने के लिए महिला रेपीडेक्स पुलिस, स्वेट कमांडो व सिविल कपडो में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। इसके अलावा दूरबीन से भी मंचलो पर नजर रखी जाएगी। ये भी पढेंः एक बार फिर सूदखोरों की भेंट चढ़ा फरीदाबाद का एक शख्स महेश.लोन की वसूली के लिए आरोपी बना रहा था दबाव.
मेला की सुरक्षा के मद्देनजर मेला परिसर के सभी गेट, सभी जोन, फूड कोर्ट, वीआईपी पंडाल, और सभी पार्किग स्थल एवं अन्य जगह पर कैमरे लगए गए है जिनको सूरजकुंड स्थित कंट्रोल रूम से जोडा गया है सीसीटीवी निगरानी के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने पुलिस व जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को यातायात में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए अहम दिशा निर्देश दिए। ये भी पढेंः Kiara Advani और Monalisa के बाद इन अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना बोल्ड लुक।
फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…
फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…
फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…
नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…
मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…
This website uses cookies.