• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Faridabad News: शादियों के सीजन के चलते फरीदाबाद पुलिस की ट्रेफिक एडवाइजरी.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
November 22, 2023
in क्राइम
0
फरीदाबाद के 105 बैंकट हॉल, मैरिज गार्डन, वाटिका,फॉर्म हाउस व सामुदायिक केन्द्र इत्यादि की पार्किंग से शादियों के चलते सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए डीसीपी ट्रैफिक ने कानूनी प्रकिया के तहत दिए नोटिस.
सभी मैरिज गार्डन, वाटिका, रिजॉर्ट, बैंक्विट हॉल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, होटल इत्यादि अपने यहां आने वाले यात्रियों की पार्किंग की व्यवस्था करें सुनिश्चित, उनकी वजह से यातायात में परेशानी होने पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई
अवैध पार्किंग में वाहन खड़ा करके रास्ता जाम करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई-फरीदाबाद पुलिस

फरीदाबाद: जैसा कि आपको विदित है कि शादियों के सीजन के चलते बाजार में भीड़ बढ़ जाती है तथा ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी के मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश के तहत ट्रेफिक एडवाइजरी जारी की गई है ताकि आमजन को यातायात में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और वह बिना परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दिसंबर जनवरी महीने में शादियों का सीजन रहता है जिसकी वजह से बाजार और विवाह स्थलों में बहुत ज्यादा भीड़ एकत्रित होती है। शादियों के सीजन में एकत्रित होने वाली यह भीड़ अपने वाहनों को जहां-तहां जगह देखकर पार्क कर देते हैं और यह नहीं समझते कि इसकी वजह से सड़क पर जाम लग सकता है।

पुलिस प्रवक्ता ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर अवैध पार्किंग ना करें इसकी वजह से बहुत अधिक जाम लगता है जिसकी वजह से आमजन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपने कार्यस्थल पर आने जाने वाले लोग इसकी वजह से बहुत लेट पहुंचते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ जाती है। यात्री सड़क किनारे वाहन न खड़ा करें क्यूंकि इसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

ऑटो चालक बाजार या भीड़भाड़ वाले स्थान पर अपना ऑटो न खड़ा करें अन्यथा उनके चालान काटे जाएंगे। बिना पार्किंग के वहां खड़ा पाया जाता है तो पुलिस द्वारा उसे टॉ किया जाएगा। बाजार या भीड़भाड़ वाले स्थान पर वाहन चालक वाहन ले जाने से बचें। आमजन से अनुरोध है की सड़क पर पार्किंग ना करें अन्यथा उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करके दंडित किया जाएगा। ये भी पढेंःFaridabad news: अमन पसंद है फरीदाबाद के लोग। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा.

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: etv bharat haryanafaridabad badshah khan hospitalfaridabad crime newsfaridabad police custody youth deathharyana live newsharyana live updatesHaryana newshindi live updatesHindi newslive haryana newsLIVE NEWSlive news updateslivehindinewsonline newsprotest in faridabadyouth death controversyकांग्रेस विधायक आफताब अहमदपुलिसफरीदाबात क्राइम समाचारफरीदाबादफरीदाबाद एनआईटी धरना प्रदर्शनफरीदाबाद पुलिसमुख्यमंत्री
Previous Post

क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने देसी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार.

Next Post

सीनियर सिटीजन सेल प्रभारी, महिला थाना बल्लबगढ़ प्रभारी व थाना शहर बल्लबगढ़ प्रबंधक ने राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय बल्लभगढ़ में करीब 700 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा,गुड टच,बैड टच व साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक.

Next Post
सीनियर सिटीजन सेल प्रभारी, महिला थाना बल्लबगढ़ प्रभारी व थाना शहर बल्लबगढ़ प्रबंधक ने राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय बल्लभगढ़ में करीब 700 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा,गुड टच,बैड टच व साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक.

सीनियर सिटीजन सेल प्रभारी, महिला थाना बल्लबगढ़ प्रभारी व थाना शहर बल्लबगढ़ प्रबंधक ने राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय बल्लभगढ़ में करीब 700 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा,गुड टच,बैड टच व साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d