• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

फरीदाबाद पुलिस की तरफ से शहरवासियों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
December 31, 2023
in राजनीति
0
फरीदाबाद पुलिस की तरफ से शहरवासियों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं. New year सेलिब्रेशन के नाम पर हुड़दंगबाजी, ड्रिंक एंड ड्राइव
New year सेलिब्रेशन के नाम पर हुड़दंगबाजी, ड्रिंक एंड ड्राइव या कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई, भेजा जा सकता है जेल.
नव वर्ष (New year) में कानून व्यवस्था बनाए रखने व हुड़दंगबाजों से निपटने के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में रहेंगे तैनात.
मॉल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मुख्य मार्केट, होटल, रेस्टोरेंट, पार्टी हॉल, चिन्हित चौक चौराहों पर 50 से अधिक पुलिस नाके लगाकर हुड़दंगबाजों पर रखी जाएगी पैनी नजर.

फरीदाबादः पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने वर्ष 2023 की विदाई और नए साल 2024 (New year 2024) के आगमन पर शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने नव वर्ष (New year) को हर्षोल्लास और शांति पूर्वक तरीके से मनाने की अपील करते हुए कहा कि नव वर्ष (New year) को अपने परिजनों के साथ धूमधाम से मनाएं और समाज में शांति बनाए रखने में अपना सहयोग दें। नए साल में नए लक्ष्यों को निर्धारित करके उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें और अपने साथियों को भी सही राह दिखाकर उनकी जिंदगी में नए रंग बिखेरने की कोशिश करें। महिलाओं बुजुर्गों का सम्मान दे, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि नव वर्ष के (New year) आगमन पर शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने सभी डीसीपी एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने व हुड़दंगबाजों से निपटने के दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होने बताया कि दिनांक 31 दिसंबर की रात को नव वर्ष (New year) के उपलक्ष्य में लगी सभी कानून व्यवस्था ड्यूटी पूरी रात जारी रहेगी व सभी पुलिस उपायुक्त व सभी सहायक पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद अपने-अपने क्षेत्र में गस्त में रहकर कानून व्यवस्था एवं शान्ति बनाए रखेगें व पुलिस उपायुक्त, यातायात व प्रबन्धक थाना यातायात, यातायात को सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करेंगे।

2000 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर में 500 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों सहित 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नव वर्ष (New year) पर हुड़दंगबाजो एवं शरारती तत्वों से निपटने व शहर में कानून एवं शांति व्यव्स्था बनाए रखने के लिए ईआरवी, पीसीआर, राईडर एवं सभी जोनों में नाके लगाकर सख्ती से चैकिंग की जाएगी है। नव वर्ष (New year) के उपलक्ष्य में लोग शराब का सेवन कर नशे में गाड़ी चलाते है जिससे दुर्घटना होने की संभावना अधिक हो जाती है।

यातायात निरीक्षक व सभी प्रबन्धक थाना अपने-अपने इलाका में चैकिंग करेंगे और नशे की हालत मे वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करेंगे। कही पर किसी भी समारोह में छेड-छाड व छीना झपटी ना हो इसके लिए प्रत्येक प्रबन्धक थाना महिला पुलिसकर्मीयों को सम्मलित करके टीमे बनाएंगे तथा आबकारी अधिनियम के अनुसार होटलों, ठेको, रैस्टोरेंट इत्यादि पर विशेष ध्यान रखेगें कि किसी भी होटलों, ठेको, रैस्टोरेंट आदि में शराब सर्व/बिक्री ना हो। ये भी पढेंः Faridabad News: शादियों के सीजन के चलते फरीदाबाद पुलिस की ट्रेफिक एडवाइजरी.


मॉल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मुख्य मार्केट, होटल, रेस्टोरेंट, पार्टी हॉल, चिन्हित चौक चौराहों पर फरीदाबाद जिला के सभी बॉर्डर सहित 50 से अधिक पुलिस नाके लगाकर अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मीयों एवं फरीदाबाद वासियों को नव वर्ष (New year) की मंगलमयी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष (New year) खुशियो से भरपूर हों। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति या पुलिस सहायता के लिए डायल 112 या फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 9999150000 पर संपर्क करें। फरीदाबाद पुलिस सदैव आपके साथ ।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: 24/7 happy new yearbest happy new year music 2024happy new yearhappy new year 2024happy new year countdownhappy new year lyricsnew yearnew year 2024new year goalsnew year musicnew year music 2024new year music mix 2024new year playlistnew year songnew year song 2023 countdownnew year song countdownnew year songs playlistnew year's eve 2024new year's songs 2024new yearsnew years resolutionsnew years songnew years song list
Previous Post

Bollywood News: कौन हैं शूरा खान जिनसे Arbaaz khan कर रहे हैं निकाह, कैसे मिले थे.

Next Post

Faridabad News: रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य बने समाजसेवी विमल खंडेलवाल.

Next Post
Faridabad News: रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य बने समाजसेवी विमल खंडेलवाल.

Faridabad News: रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य बने समाजसेवी विमल खंडेलवाल.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d