• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

डीसीपी एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ ने सूरजकुंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, हेलीपैड के आस पास एरिया में कोंबिंग कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए अहम दिशा निर्देश.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
January 30, 2024
in राज्य
0
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश के तहत डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ तथा डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने दिनांक 02 फरवरी को सूरजकुंड (फरीदाबाद) में शुरू होने वाले 37वे अन्र्तराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है

मेले में खुफिया नज़र(सीसीटीवी) कैमरे संदिग्ध गतिविधियों पर रखेगे पैनी नज़र.

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश के तहत डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ तथा डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने दिनांक 02 फरवरी को सूरजकुंड (फरीदाबाद) में शुरू होने वाले 37वे अन्र्तराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इस अवसर पर उनके साथ एसीपी मुजेसर, एनआईटी, तिगांव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के तीनों जॉन के डीसीपी ने सुरक्षा के मद्देनजर मेले का दौरा किया है जिसमें उन्होंने हेलीपैड के आसपास के एरिया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें हेलीपैड के आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या रास्तों की अच्छी तरह से जांच की गई।

फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले की बाउंड्री, वीआईपी पंडाल, वीआईपी गेट के अलावा अन्य सभी गेट व सभी जोन व पार्किग स्थल को चैक किया गया। उन्होंने मेले में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। ये भी पढेंः सरिया चोरी करने वाले चोर को क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

पुलिसकर्मी शिफ्ट वाइज रहेंगे तैनात

मेले की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों की शिफ्ट वाईज डयूटी लगाई गई है ताकि डयूटी दुरस्त तरीके से की जा सके। सभी गेटो पर मेटल डिटेक्टर व डीएफएमडी होंगे, मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने व अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर अपराधिक तत्वों व मंचलो पर नजर रखने के लिए महिला रेपीडेक्स पुलिस, स्वेट कमांडो व सिविल कपडो में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। इसके अलावा दूरबीन से भी मंचलो पर नजर रखी जाएगी।

पुलिस कर्मी मेले के चारो और उंची-उंची पहाडियों पर भी असले के साथ तैनात होंगें। मेला परिसर के सभी गेट, सभी जोन, फूड कोर्ट, वीआईपी पंडाल, और सभी पार्किग स्थल एवं अन्य जगह पर कैमरे लगए गए है जिनको सूरजकुंड स्थित कंट्रोल रूम से जोडा गया है सीसीटीवी निगरानी के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

देखें वीडियो

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: 2023 सूरजकुंड मेलाफरीदाबादफरीदाबाद की 10 सबसे अच्छी जगहफरीदाबाद में एक बार फिर सजा सूरजकुंड मेलाफरीदाबाद में दर्शकों को लुभा रहा है सूरजकुंड मेलाफरीदाबाद में फिर सजा सूरजकुंड मेलाफरीदाबाद में सूरजकुंड मेलाफरीदाबाद समाचारसूरजकुंडसूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेलासूरजकुंड मेलासूरजकुंड मेला 2022सूरजकुंड मेला 2023सूरजकुंड मेला 2023 कब लगेगा फरीदाबाद हरियाणासूरजकुंड मेला वीडियोसूरजकुंड मेले के बारे में जानकारी
Previous Post

Bigg Boss 17 के विजेता बने munawar faruqui बडी उतार चडाव भरी रही जर्नी.

Next Post

फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए करीब 800 किलोग्राम नशीले एवं मादक पदार्थों को गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस आयुक्त की देखरेख में किया नष्ट.

Next Post
फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए करीब 800 किलोग्राम नशीले एवं मादक पदार्थों को गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस आयुक्त की देखरेख में किया नष्ट.

फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए करीब 800 किलोग्राम नशीले एवं मादक पदार्थों को गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस आयुक्त की देखरेख में किया नष्ट.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d