• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

अगवा कर 20 हजार रुपए की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने मात्र 24 घंटे में किया गिरफ्तार.

by टीम, भारतीय बुलेटिन
February 5, 2024
in क्राइम
0
अगवा कर 20 हजार रुपए की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने मात्र 24 घंटे में किया गिरफ्तार.

आरोपियों की तस्वीर

आरोपियों ने अपने आप को एसटीएफ व कोतवाल अधिकारी बताकर किया था अगवा.

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी दीपक लोहान की टीम ने 47 वर्षीय व्यक्ति को अगवा करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विष्णु, विवेक तथा गोपाल का नाम शामिल है। तीनों आरोपी वृंदावन के रहने वाले हैं। फरीदाबाद सागरपुर गांव का रहने वाला रोहतास 3 फरवरी को परिक्रमा करने के लिए वृंदावन गया था जहां शाम के समय परिक्रमा करते समय आरोपियों ने अपने आप को एसटीएफ व थाना कोतवाल अधिकारी बताकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और उसे आरोपी विवेक की दुकान पर ले गए जहां पर तीनों ने मिलकर रोहतास के साथ मारपीट की और उसे रस्सी से बांध लिया। ये भी पढेंः कडकाती ठंड में Bhojpuri Actress Monalisa ने फैंस के छुटाए पसीन, शेयर कर दी ये हॉट थ्रोबैक पिक्चर्स.

इस तरह अगवा कर मांगी फिरौती

आरोपियों ने रोहतास से ₹400 छीन लिए तथा ओर पैसों की मांग करने लगे जिस पर रोहतास ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है और उसके पास मोबाइल भी नहीं था तो आरोपियों ने उसके परिजनों का फोन नंबर लेकर रोहतास के भतीजे दीपक के पास फोन किया और ₹20000 की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर उसके चाचा के पैर में गोली मार देने की धमकी दी। ये भी पढेंः यमुना किनारे खेत में बना रहे थे शराब, क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने मारा छापा मौके से 37 लिटर कच्ची शराब व 80 लीटर कच्चा पदार्थ किया बरामद।

पुलिस ने इस तरह 24 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार

दीपक ने अपने चाचा को बचाने के लिए ₹5000 गूगल पे कर दिए। इसके बाद आरोपियों का फिर से फोन आया और वह ओर पैसों की मांग करने लगे जिसपर पीड़ित पक्ष ने सदर बल्लभगढ़ थाने में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर 4 फरवरी को मुकदमा दर्ज करके थाना व ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई।

मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में रोहतास को वृंदावन से आरोपियों के कब्जे से छुड़ाकर सकुशल बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों को फरीदाबाद लाया गया और पुलिस पूछताछ शुरू की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म के व्यक्ति हैं जिन्होंने नशे की आपूर्ति के लिए रोहतास का अपहरण किया था।

आरोपी विष्णु बहुत ही शातिर अपराधी है इसके खिलाफ लूट व चोरी के 6 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मामले में वारदात में प्रयोग रॉड तथा मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा । ये भी पढेंः फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए करीब 800 किलोग्राम नशीले एवं मादक पदार्थों को गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस आयुक्त की देखरेख में किया नष्ट.

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: #रेप वीडियो वायरल#वाल विवाहcrime in indiacrime patrolcrime patrol all episodescrime patrol triple murders case maharashtracrime patrol triple murders casescriminal casessexual assault in indiatriple murdersअगवाअगवा जवान को नक्सलियों ने छोड़ाअगवा जाम बाअगवा सढुवाईनबब्बर शेरवा केबाबूराव श्याम और राजू लेने गए अगवा हुए बच्ची की फिरौती की रक्कमयूक्रेन में बच्चे अगवाशायर शराफत सीमांचली ने खाड़ी पुल के लिए बेबाकी के साथ उठाई आवाज
Previous Post

कडकाती ठंड में Bhojpuri Actress Monalisa ने फैंस के छुटाए पसीन, शेयर कर दी ये हॉट थ्रोबैक पिक्चर्स.

Next Post

सड़क सुरक्षा माह के दौरान राहगीरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन : डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन.

Next Post
सड़क सुरक्षा माह के दौरान राहगीरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन : डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन.

सड़क सुरक्षा माह के दौरान राहगीरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन : डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d