फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ प्रभारी कप्तान सिंह की टीम ने देसी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये भी पढेंः सूरजकुंड रोड पर 2 से 18 फरवरी तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी, वाहन चालक यात्रा से पहले रूट मैप का रखें ध्यान.
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवम् वेदराम कॉलोनी पल्ला का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान आरोपी को श्याम कॉलोनी पल्ला से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। ये भी पढेंः सूरजकुंड रोड पर 2 से 18 फरवरी तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी, वाहन चालक यात्रा से पहले रूट मैप का रखें ध्यान.
आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को 4500/-रु में किसी अंजान व्यक्ति से दुर्गा बिल्डर से करीब 25 दिन पहले वारदात को अंजाम देते समय प्रयोग करने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी पूर्व में चोरी व लडाई-झगडे के मुकदमें में जेल जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। ये भी पढेंः फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए करीब 800 किलोग्राम नशीले एवं मादक पदार्थों को गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन पुलिस आयुक्त की देखरेख में किया नष्ट.


