• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

Lock Sabha Election 2024 के मतगणना के अवसर पर फरीदाबाद में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा रहेगी चौक चौबंद

by टीम, भारतीय बुलेटिन
June 2, 2024
in राज्य
0
Lock Sabha Election 2024 के मतगणना के अवसर पर फरीदाबाद में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा रहेगी चौक चौबंद

मतगणना केंद्रों के चारों तरफ लगेगें बैरिकेड्स, नियुक्त किया जाएगा भारी पुलिस बल.

मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन/पैजर या इलेक्ट्रॉनिक यंत्र जैसे कैमरा, स्मार्ट वॉच, रिकॉर्डर इत्यादि , धूम्रपान की वस्तुएं, माचिस, लाइटर, ब्लेड, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ या किसी भी प्रकार का हथियार रहेगा पूर्णतयाः वर्जित.

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टी से पुलिसकर्मियों व महिला पुलिसकर्मियों की प्लाटून रहेगी मौजूद, मतगणना केंद्रों की तीन लेयरो में की गई है सुरक्षा सुनिश्चित.

सभी अपराध शाखा सिविल पारचात में शरारती तत्वों पर रखेगी पैनी नजर । सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए लगाई गई है स्पेशल टीम। किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाकर सामाजिक माहौल खराब करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सभी थाना व पुलिस चौकी टीम अपने-अपने एरिया में लगातार करेगी गस्तमतगणना केंद्रों के पास से जाने वाले यातायात को डायवर्ट किया जाएगा.

फरीदाबाद-02 जून, जैसा कि आपको विदित है कि पूरे भारत में 18वीं लोकसभा चुनाव (Lock Sabha Election) सात चरणों में पूर्ण किए गए हैं। मतदान के उपरांत 4 जून को परिणाम आना है। जिसके लिए भारतवर्ष में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के मतो की गिनती होनी है। गिनती के इसी क्रम में फरीदाबाद में 6 मतगणना केंन्द्र बनाए हुए है।

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के द्वारा संयुक्त पुलिस आयुक्त ओ.पी. नरवाल को मतगणना केंद्रों की सुरक्षा का प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रत्येक मतगणना केंन्द्र पर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी को समीक्षा अधिकारी लगाया गया है। ये भी पढेंः एक बार फिर सूदखोरों की भेंट चढ़ा फरीदाबाद का एक शख्स महेश.लोन की वसूली के लिए आरोपी बना रहा था दबाव.

पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद लोकसभा की पृथला 85 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती पंजाबी धर्मशाला सेक्टर 16 फरीदाबाद, , एन आई टी-86 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती लखानी धर्मशाला टाउन नंबर 2, बडकल-87 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती खान दौलत राम धर्मशाला एन आई टी टाउन नंबर 2, बल्लबगढ़-88 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कॉलेज बल्लभगढ़, फरीदाबाद-89 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती महात्मा हंसराज ऑडिटोरियम DAV पब्लिक स्कूल सेक्टर- 14 तथा तिगांव-90 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतों की गिनती गुर्जर भवन सेक्टर-16 में होना सुनिश्चित किया गया है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर प्रातः 8:00 बजे से मतगणना शुरू कर संपन्न की जाएगी।

Lock Sabha Election की तरह काउंटिंग भी होगी शांतिप्रिय तरीके से

प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक सहायक पुलिस आयुक्त को पर्यवेक्षण अधिकारी व निरीक्षक को सह पर्यवेक्षण अधिकरी नियुक्त किया गया है जिनके सहयोग के लिए 2 प्रबंधक ऑफसर, 2 प्लाटून सहित सुरक्षा में तैनात किए गए है। मतगणना केंन्द्र DAV पब्लिक स्कूल सेक्टर- 14 फरीदाबाद परिणाम घोषणा केन्द्र होगा। जहाँ पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मतगणना केंद्रों पर तीन लेयर में सुरक्षा सुनिश्चित की गई है जिसमें बाहय लेयर में जिला पुलिस बल, मध्य में सशस्त्र पुलिस बल तथा आंतरिक व थर्ड लेयर में अर्ध सैनिक बल तैनात किए हुए है।

चुनाव मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था के लिए 4 कम्पनी अतिरिक्त बल के रुप में रिजर्व रखी गई है। सभी थाना व चौकी टीम भी अपने-अपने एरिया में गस्त करती रहेगी। पुलिस सुरक्षा के बीच मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जाएगा। ये भी पढें-Haryana News: वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से मोटरसाइकिल व स्कूटी के साथ 1503/-रु नगद बरामद

मतगणना केंन्द्रों पर प्रत्येक स्तर पर सुरक्षाकर्मियो द्वारा आगंतुको की फ्रिस्किंग/चैकिंग की जाएगी। मतगणाना केंन्द्र के अंदर मोबाइल फोन/पैजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्र जैसे कैमरा, स्मार्ट वॉच, रिकॉर्डर इत्यादि, धूम्रपान की वस्तुएं, माचिस, लाइटर, ब्लेड, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ या किसी भी प्रकार का हथियार लाना पूर्णतयाः वर्जित है। अतः सभी से अपील है कि मतगणाना के दौरान मतगणना केंन्द्रों पर उपरोक्त वस्तुएं साथ ना लेकर आए। ये भी पढयमुना किनारे खेत में बना रहे थे शराब, क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने मारा छापा मौके से 37 लिटर कच्ची शराब व 80 लीटर कच्चा पदार्थ किया बरामद।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: 2009 election results lok sabha2009 lok sabha election resultarun govil fight up lok sabha electionlok sabha election astrology predictionlok sabha election date news in hindilok sabha election explained in hindilok sabha election phase 1 newsresult of today lok sabha electionshirur lok sabha electiontimes now lok sabha election predition
Previous Post

Hot Sara Ali khan की सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें देख फैंस क्यूं बोला I love you.

Next Post

Faridabad News: Honey trap के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार.

Next Post
Faridabad News: Honey trap के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार.

Faridabad News: Honey trap के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d