• Account
  • Change Password
  • Forgot Password?
  • Home 2.0
  • Login
  • News letter
  • Profile
  • Register
  • Reset Password
  • Users
  • Users List Item
  • गैलरी
  • प्राइवेसी पोलिसी
  • फोटोज
  • विज्ञापन
  • वीडियोज
  • हम से संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • होम पेज
    • होम
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Bhartiya bulletin news
No Result
View All Result

kejriwal govt खोलेगी देश का पहला प्लाजमा बैंक। केजरीवाल ने किया ऐलान।

by टीम, भारतीय बुलेटिन
June 29, 2020
in राज्य
0
दिल्ली सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए शुरु किया “यूद्ध प्रदूषण विरुद्ध अभियान”

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद, केजरीवाल

नयी दिल्लीः kejriwal govt दो दिन बाद शुरु करेगी प्लाजमा बैंक। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने 29 मरीजों के ऊपर प्लाजमा थेरेपी का ट्रायल किया । जो नतीजे आये वह काफी उत्साहवर्धक थे। कोरोना में मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। ऑक्सीजन लेवल 95 होना चाहिए। ये अगर 90, 85, 80 पहुंच जाता है। तो बहुत ही खतरनाक हो जाता है। दूररा respiration level बहुत ज्यादा बढ जाता है।

respiration level 15 होना चाहिए। ये यदि 20, 25, 30 तक पहुंच जाता है तो मरीजको दिक्कत बढ जाती है। अगर उस मरीज को प्लाजमा दे दिया जाए, तो ऑक्सीजन का लेवल भी सामान्य हो जाता है और रेसपिरेटरी लेवल भी नीचे गिर जाता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने 29 मरीजों पर प्लाजमा का ट्रायल किया। उसके अच्छे नतीजे आने के बाद हम ने केंद्र सरकार से अनुमति मांगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में और कुछ प्राइवेट अस्पतालों में भी प्लाजमा थेरेपी करने की इजाजत दे दी है।

प्लाजमा कहां से आयेगा।

अगर कोरोना मरीज को प्लाजमा दे दिया जाए तो वह जल्द ही ठीक हो जाता है। इस लिए kejriwal govt ने निर्णय लिया है कि दिल्ली सरकार दिल्ली में प्लाजमा बैंक खोलेगी। ये देशका पहला प्लाजमा बैंक होगा। जो कोरोना के मरीजों का इलाज करने केलिए खाला जाएगा। ये देश भर में पहला प्लाजमा बैंक होगा। प्लाजमा बैंक खोलने का उद्देश्य है- चल रही कोशिशों को और अधिक मजबूत करना। इस लिए प्लाजमा खोलें की औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी हैं। इस प्लाजमा बैंक से सभी को प्लाजमा मिलेगा। चाहें वह सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट अस्पताल हो।

Delhi govt will start a plasma bank https://t.co/wwbnd3ypGs

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 29, 2020

दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल मे खुलेगी प्लाजमा बैंक।

दिल्ली सरकार. के आईएल बीएस अस्पताल में प्लाजमा बैंक बनाया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि अगर किसी को प्लाजमा चाहिए तो उसे डॉक्टर से लिखवाना (prescription) जरुरी होगा। कि इनको प्लाजमा थेरेपी की जरुरत है। प्लाजमा लेने के लिए डॉक्टर की Recommendation जरुरी है। उसके बाद उसे ILBS Hospital से प्लाजमा मिल सकता है।

मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि, प्लाजमा बैंक दो दिन में शुरु हो जाएगा। लेकिन सबसे बडी बात ये है कि जो लोग कोरोना से ठीक हो गये हैं। उनको सामने आकर प्लाजमा डोनेट करने में सहयोग करना होगा। क्योंकि ठीक होने के बाद उनके शरीर में antibodies बननी शुरु हो जाती है। इस लिए वह प्लाजमा डोनेट कर सकते हैं।

केजरीवाल का कहना है कि अभी भी लोग प्लाजमा डोनेट कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई औपचारिक व्यवस्था नहीं थी। लेकिन अब हमने औपचारिक तौर व्यवस्था कर ली है। इस लिए दिल्ली सीएम ने ठीक हो गये कोरोना मरीजों से हाथ जोडकर निवेदन किया कि वह प्लाजमा डोनेट करें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यही सच्ची देश भक्ति है, दूसरों की जान बचाने की।

kejriwal govt ने ये भी स्पष्ट किया कि प्लाजमा कोई संजीवनी बूटि नहीं है। लेकिन जो मरीज मल्टीडिसीज से नहीं घरे हैं। ऑर्गन फेल नहीं हुए हैं, लास्ट स्टेज में नहीं गये है। उनके लिए प्लाजमा बहुत मददगार साबित हो जाता है।

एलएन जेपी हेड डॉक्टर सुरेश के अनुसार

मुख्यमंत्री ने कहा कि एलएनजेपी हेड, डॉक्टर सुरेश के अनुसार उन्होंने 35 लोगों पर प्लाजमा का प्रयोग किया। जिसमें से 34 लोगों की जान बचाई जा सकी है। लेकिन दुर्भाग्यवश एक मरीज की मौत हो गयी है। वहीं एक प्राइवेट अस्पताल में 49 मरीजों पर प्लाजमा का प्रयोग किया गया। जिनमें से 46 लोगों की जान बचाई जा सकी है।

टीम, भारतीय बुलेटिन
Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: प्लाजमा बैंक
Previous Post

कोविड-19 फैल रहा है हाई स्पीड से, सतर्क रहें, सावधान रहे, नियमों का करे पालन।

Next Post

जम्मू-कश्मीर में चल रही मुतभेड में आतंकियों ने पिता को उतारा मौत के घाट, लेकिन गोलियों की बौछार के बीच से 3 साल के बच्चे को बचाया जवान ने।

Next Post
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से मुतभेड में तीन साल के बच्चे को जवान ने गोलियों की बौछार के बीच से बचाया।

जम्मू-कश्मीर में चल रही मुतभेड में आतंकियों ने पिता को उतारा मौत के घाट, लेकिन गोलियों की बौछार के बीच से 3 साल के बच्चे को बचाया जवान ने।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

Stock Market Updates

Stock Market Today by TradingView

Live Cricket Updates

Live Cricket Scores

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • स्पोर्टस
  • राज्य
  • देश की न्यूज
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • गैलरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
  • <
WhatsApp us
%d