राज्य

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन.

डयुटि के दौरान अपनी जान की कुर्बानी देने वाले पुलिसकर्मियों की याद में हर साल पुलिस शहीदी स्मृति दिवस 21 अक्तूबर को भारत के सभी राज्यों में मनाया जाता है.

पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने शहीदों को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर मर मिटने वाले हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत.

फरीदाबाद: 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। 21 अक्तूबर 1959 को सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक कंपनी को लददाख में हॉट स्प्रींग एरिया में तैनात थी। भारत – तिब्बत सीमा पर 21 जवानो की एक टुकडी गश्त कर रही थी तब ही चीनी फौज के एक बडे दस्ते ने घात लगाकर हमारे जवानो पर अटैक कर दिया।

हमारे 21 जवानों ने चीनी आक्रमण करने वालों का डटकर मुकाबला किया और दुश्मनो को मार गिराया। लेकिन हमारे 10 शूरवीर जवान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। ये देश के लिए गौरव की बात थी। तभी से इन बहादुर जवानों के बलिदान को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के रुप मे मनाया जाता है।

विभिन्न राज्यों में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

इसी क्रम में आज पुलिस लाईन सेक्टर 30 में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर भारत देश के विभिन्न राज्यों में गत वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में श्रृद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों द्वारा शहीदों की याद मे सलामी दी गई, पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य सहित संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल, डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल, सभी एसीपी सहित अन्य उच्च अधिकारी एवम् पुलिसकर्मियों ने अमर जवान शहीद समारक पर शहीदों को पुष्प श्रद्धा व सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समृद्धि दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन करवाया गया और शहीदों को शोक सलामी दी गई। ये भी पढेंःमोबाईल टावर बैट्री चोरी करने वाले 2 आरोपियो को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने किया गिरफ्तार.

शहीद पुलिसवालों के परिवार वालों को किया गया सम्मानित

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार जो फरीदाबाद में रह रहे हैं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इसमें फरीदाबाद में रह रहे शहीद सहायक उप निरीक्ष योगराज के परिजनोंको पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य द्वारा स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा शहिदों के परिवारों की सुख-समृधि की कामना की गई। ये भी पढेंःपुलिस चौकी सेक्टर-21 डी की टीम ने GYM मे व्यायाम करने वाले युवाओं को नशे से होने वाली हानि के बारे में किया जागरुक.

पुलिस आयुक्त ने अमर शहीद जवानों का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि इन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी इसके लिए वह सदा उनके आभारी रहेंगे और उनकी कुर्बानी पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में कार्य करेगी जिससे नवयुवक देश सेवा के लिए आगे आएंगे और वतन को नई बुलंदियों तक ले जाने में अपना अहम योगदान देंगे। ये भी पढेंः चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार.

देखें वीडियो

Author: टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

टीम, भारतीय बुलेटिन

Get all the latest news from the Bhartiya Bulletin Team

Share
Published by
टीम, भारतीय बुलेटिन

Recent Posts

Faridabad News: पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी सेक्टर-46 टीम की कार्रवाई.

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की…

1 month ago

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या कर शव को नाले में फैंकने के मामले में महिला व उसका मंगेतर गिरफ्तार।

फरीदाबादः फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में…

4 months ago

faridabad news: लोहे के पाईप से हमला मारपीट करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार , क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस दंबगई कर कानून को अपने हाथ में लेने वालो पर लगातार कार्रवाई…

4 months ago

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया.

फरीदाबाद, 05 सितम्बर: फरीदाबाद के गांव काबुलपुर की गलियों में चार दिन से पसरी बाढ़…

6 months ago

फरीदाबाद की नवीन नगर चौकी का सराहनीय कार्य, नाका चैकिंग के दौरान इन दो मोटर साइकिल चोरों को धर दबोचा।

नाका चैकिंग के दौरान पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित…

6 months ago

बिग बॉस 19 प्रणित मोरे तो गया, मेकर्स ने बढाई प्रतियोगियों की दिल की धडकनें।

मुंबईः सलमान खान का चर्चित शॉ बिगबॉस 19 भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा…

6 months ago

This website uses cookies.